sss

; //]]>

गुड़ खाने से 18 लाभ - Khabar NonStop

Jaggery

सतीशचन्द्र शर्मा

गुड़, ईख, ताड़ आदि के रस को उबालकर कर सुखाने से प्राप्त होने वाला ठोस पदार्थ है। इसका रंग हल्के पीले से लेकर गाढ़े भूरे तक हो सकता है। भूरा रंग कभी-कभी काले रंग का भी आभास देता है। यह खाने में मीठा होता है। गुड़ हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। आईये जानते हैं इसके सेवन से होने वाले 18 लाभ के बारे में..

ऐसे कर सकते हैं डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) के खतरे को कम

  1. गुड़ खाने से नहीं होती गैस की समस्या।
  2. खाना खाने के बाद अक्सर मीठा खाने का मन करता हैं। इसके लिए सबसे बेहतर है कि आप गुड़ खाएं। गुड़ का सेवन करने से आप हेल्दी रह सकते हैं।
  3. पाचन क्रिया को सही रखना।
  4. गुड़ शरीर का रक्त साफ करता है और मेटाबॉल्जिम ठीक करता है। प्रतिदिन एक गिलास पानी या दूध के साथ गुड़ का सेवन पेट को ठंडक देता है। इससे गैस की समस्या नहीं होती। जिन लोगों को गैस की परेशानी है, वो रोज़ लंच या डिनर के पश्चात थोड़ा गुड़ ज़रुर खाएं।
  5. गुड़ आयरन का मुख्य स्रोत है। इसलिए यह एनीमिया के रोगियों के लिए बहुत लाभदायक है। विशेषतः महिलाओं के लिए इसका सेवन बहुत अधिक आवश्यक है।
  6. त्वचा के लिए, गुड़ ब्लड से खराब टॉक्सिन दूर करता है, जिससे त्वचा दमकती है और मुहांसे की समस्या नहीं होती है।
  7. गुड़ के गुणधर्म गरम है, इसलिए इसका सेवन जुकाम और कफ से आराम दिलाता है। जुकाम के दौरान यदि आप कच्चा गुड़ नहीं खाना चाहते हैं तो चाय या लड्डू में भी इसका प्रयोग कर सकते हैं।

बार-बार पड़ते हैं बीमार तो अपने आहार में शामिल करें ये चीजें

  1. एनर्जी के लिए- बुहत अधिक थकान और कमजोरी अनुभव करने पर गुड़ का सेवन करने से आपका एनर्जी लेवल बढ़ जाता है। गुड़ शीघ्र पच जाता है, इससे शुगर का स्तर भी नहीं बढ़ता. दिनभर काम करने के बाद जब भी आपको थकान हो, तुरंत गुड़ खाएं।
  2. गुड़ शरीर के टेंपरेचर को नियंत्रित रखता है। इसमें एंटी एलर्जिक तत्व हैं, इसलिए दमा के रोगियों के लिए इसका सेवन काफी लाभदायक होता है।
  3. जोड़ों के दर्द में आराम- रोज़ गुड़ के एक टुकड़े के साथ अदरक का सेवन करें, इससे जोड़ों के दर्द की दिक्कत नहीं होगी।
  4. गुड़ के साथ पके चावल खाने से बैठा हुआ गला व आवाज खुल जाती है।
  5. गुड़ और काले तिल के लड्डू खानेसे सर्दी में अस्थमा की परेशानी नहीं होती है।
  6. जुकाम जम गया हो, तो गुड़ पिघलाकर उसकी पपड़ी बनाकर खिलाएं।
  7. गुड़ और घी मिलाकर खाने से कान का दर्द ठीक हो जाता है।
  8. भोजन के बाद गुड़ खा लेने से पेट में गैस नहीं बनती।
  9. पांच ग्राम सौंठ दस ग्राम गुड़ के साथ लेने से पीलिया रोग में लाभ होता है।
  10. गुड़ का हलवा खाने से स्मरण शक्ति बढती है।
  11. पांच ग्राम गुड़ को इतने ही सरसों के तेल में मिलाकर खाने से श्वास रोग से छुटकारा मिलता है।

वायरल बुखार से बचना है तो करें ये उपाय..



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BcD7jN

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop