sss

; //]]>

फोर्टिस अस्पताल: डेंगू के इलाज के लिए वसूले 18 लाख, नड्डा ने मांगी रिपोर्ट - Khabar NonStop

f_1511236790_618x347

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल में धांधली और अवैध वसूली का मामला सामने आया है। सात साल की बच्ची के डेंगू हुआ था। उसके इलाज का बिल 18 लाख रुपये आया है। 18 लाख वसूलने के बाद भी अस्पताल बच्ची को बचा नहीं पाया। बच्ची के पिता ने न्याय की गुहार लगाई है।

बीजेपी नेता ने भंसाली और दीपिका का सर काटने पर रखा 10 करोड़ का इनाम

क्या है पूरा मामला

जयंत सिंह जो दिल्ली के द्वारका निवासी हैं। उनकी सात वर्षीय बेटी आद्या सिंह को डेंगू हो गया था। पहले उसे रॉकलैंड में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे गुरुग्राम स्थित फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट रेफर कर दिया गया था।

जयंत ने बताया कि उनकी बच्ची के इलाज के लिए फोर्टिस हॉस्पिटल ने 18 लाख रुपये वसूले। इसमें 660 सिरिंज और 2700 ग्लोव्स (दस्ताने) का बिल भी शामिल है। इतना खर्च करने के बावजूद उनकी बेटी बच नहीं सकी। अस्पताल में भर्ती होने के 15 दिन बाद उसकी मौत हो गई।

ट्वीट के जरिए स्वास्थ्य मंत्री ने मांगी  डिटेल्स 

अस्पताल के बिल की कॉपी के साथ पूरी घटना को ट्विटर पर शेयर किया गया है, इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अपनी ई-मेल ID शेयर की और कहा है कि मामले से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स और रिपोर्ट मेल करें।  उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि मामले में सख्स कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फोर्टिस हॉस्पिटल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी सारी जानकारी देने के लिए कहा गया है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Ai1foO

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop