sss

; //]]>

17 नवंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन

ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य तुला राशि में रहेगा और चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा, इन दोनों को आज हस्त नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके जीवन में क्या उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आइए डालते हैं आज के राशिफल पर एक नजर….

 

 

मेष

इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन की तंगी दूर होगी, पारिवारिक सदस्य भी सहयोग व समर्थ देंगे।

 

 

वृष

मनोवांछित सफलता न मिलने से उत्साह में कमी आएगी, दूसरों से बुरा व्यवहार न करें।

 

 

मिथुन

इस राशि के जातक आज कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। आज आप प्रोपर्टी में निवेश करने से बचें, महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी।

 

 

कर्क

कर्तव्य व जिम्मेदारियों से घिरा मन अपनी काल्पनिक आकांक्षाओं से समझौता करने में सक्षम होगा, जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर भावनात्मक असन्तोष पैदा हो सकता है।

 

 

सिंह

मन को खराब विचारों से दूर रखते हुए अच्छे कार्यों में केन्द्रित करें, नई स्थितियां आपमें नई प्रतिभाओं का संचार करेंगी।

 

 

कन्या

अपनी वाणी पर नियंत्रण रखते हुए संबंधों को मधुर बनाने की चेष्टा करें, प्रतिभा व आत्मबल कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित करेगा।

 

 

तुला

आपकी महत्वाकांक्षाएं सफलता की राह पर संघर्ष हेतु प्रेरित करेंगी, अच्छी भावना से किए गए कार्य में आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

 

 

वृश्चिक

परिश्रम द्वारा आर्थिक क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे, अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केन्द्रित होने मे असमर्थ होगा।

 

 

धनु

परम्पराओं व संस्कारों के प्रति आस्था बढेगी, किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।

 

 

मकर

किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतू घर से दूर रहना पड़ेगा, जो आपको परेशान कर सकता है, कमजोर मनोबल के कारण लक्ष्य के प्रति दृढ़ता का अभाव रहेगा।

 

 

कुंभ

किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का आभास होगा, परिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु मन चिन्तित होगा।

 

 

मीन राशि :-

इस राशि के जातकों को आज प्रशंसा मिलेगी, कुछ नया करने का विचार मन में आएगा। छुट्टी के दिन बाहर घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है।

 

नोट : आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।

 

Source: Google

The post 17 नवंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2hEYyGf

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop