भारत में लॉन्च होने के बाद 16 लाख तक सस्ती हुई यह एसयूवी
ऑटो डेस्क: टाटा मोटर्स का स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने पुणे में 2018 मॉडल वर्ष एफ-पेस का स्थानीय रुप से निर्माण करना शुरू कर दिया है। हाल ही में कम्पनी ने स्थानीय रूप से निर्मित 2018 मॉडल वर्ष एफ-पेस को 60.02 लाख की कीमत में लॉन्च किया है।अब खबर आ रही है कि इसी वजह से कम्पनी ने हाल ही में लॉन्च हुई इस नई एसयूवी की कीमतों को करीब 16 लाख तक घटा दिया है।
हालांकि कंपनी अभी सिर्फ 2.0 लीटर डीजल वैरिएंट को ही स्थानीय रूप से असेंबल कर रही है और इसी वैरिएंट की बिक्री की जाएगी। एसयूवी के फीचर्स की बात करें तो कार में एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेललैंप, पैनारोमिक सनरूफ, रेन सेंसिंग वाइपर, ऑटोमैटिक हेडलैंप और 19 इंच के स्पोक व्हील दिए गए हैं। इंटीरियर में आपको 10-तरफ से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, मूड लाइटिंग, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 12.3 इंच इंस्ट्रूमेंट कंसोल डिस्प्ले और 10.2 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
The post भारत में लॉन्च होने के बाद 16 लाख तक सस्ती हुई यह एसयूवी appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zL0fJ4
Comments
Post a Comment