16 नवंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन
ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य और चन्द्रमा दोनों ही तुला राशि में विद्यमान रहेंगे, इन दोनों को आज चित्रा नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके जीवन में क्या उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आइए डालते हैं आज के राशिफल पर एक नजर…
मेष
घर-परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा, पिछले दिनों उत्पन्न व्यवसायिक अवरोध के हल ढूंढने में मन केद्रित होगा, कोई अच्छा अवसर मन में उत्साह का संचार करेगा।
वृष
मनोवांछित सफलता न मिलने से उत्साह में कमी आएगी, दूसरों से बुरा व्यवहार न करें।
मिथुन
परिजनो व मित्रों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, मांगलिक एव सांस्कृतिक आयोजनों में सम्मलित होंगे।
कर्क
कर्तव्य व जिम्मेदारियों से घिरा मन अपनी काल्पनिक आकांक्षाओं से समझौता करने में सक्षम होगा, जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर भावनात्मक असन्तोष पैदा हो सकता है।
सिंह
मन को खराब विचारों से दूर रखते हुए अच्छे कार्यों में केन्द्रित करें, नई स्थितियां आपमें नई प्रतिभाओं का संचार करेंगी।
कन्या
अपनी वाणी पर नियंत्रण रखते हुए संबंधों को मधुर बनाने की चेष्टा करें, प्रतिभा व आत्मबल कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित करेगा।
तुला
आपकी महत्वाकांक्षाएं सफलता की राह पर संघर्ष हेतु प्रेरित करेंगी, अच्छी भावना से किए गए कार्य में आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
वृश्चिक
परिश्रम द्वारा आर्थिक क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे, अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केन्द्रित होने मे असमर्थ होगा।
धनु
परम्पराओं व संस्कारों के प्रति आस्था बढेगी, किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।
मकर
किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतू घर से दूर रहना पड़ेगा, जो आपको परेशान कर सकता है, कमजोर मनोबल के कारण लक्ष्य के प्रति दृढ़ता का अभाव रहेगा।
कुंभ
किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का आभास होगा, परिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु मन चिन्तित होगा।
मीन राशि :-
प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट हो सकता है, धैर्यपूर्वक महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करें।
नोट : आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।
Source: Google
The post 16 नवंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2ikJjPR
Comments
Post a Comment