लापरवाही : गलत ट्रैक पर 160 किमी दौड़ती रही ट्रेन, यात्री परेशान - Khabar NonStop
देश भर में लगातार हो रही ट्रेनों के हादसों के बाद भी प्रशासन की आखें नहीं खुल रही है। रेलवे अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा की परवाह है। अब एक ऐसा कारनामा सामने आया है, जिसे देख हर कोई हैरान कर दिया है।
श्रीनगर में रिकॉर्ड हुई मौसम की सबसे ठंडी रात
क्या है मामला जानें
दरअसल दिल्ली से महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई ट्रेन रेलवे प्रशासन की गलती की वजह से मध्य प्रदेश पहुंच गई। यह ट्रेन 160 किमी तक गलत दिशा में दौड़ती रही, लेकिन न तो रेलवे प्रशासन को इसकी जानकारी हुई और न ही ड्राइवर को। जब ट्रेन मध्य प्रदेश के बानमोर स्टेशन पहुंची, तब जाकर ड्राइवर को होश आया कि ट्रेन गलत रूट में जा रही है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
रेलवे प्रशासन की लापरवाही
वहीं रेलवे प्रशासन की लापरवाही की भरपाई हजारों यात्रियों को करना पड़ा। बता दें की ये यात्री बानमोर स्टेशन में फंस गए। अब रेलवे अधिकारियों को समझ नहीं आ रहा है कि वो करें क्या। सैकड़ों किसान महाराष्ट्र से दिल्ली के जंतर-मंतर में किसान यात्रा रैली में शामिल होने आए थे। जब ये किसान महाराष्ट्र लौट रहे थे, तो इनके लिए दिल्ली से महाराष्ट्र के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई।
160 किमी दौड़ती रही ट्रेन
यह ट्रेन दिल्ली से रवाना तो महाराष्ट्र के लिए हुई थी, लेकिन पहुंच गई मध्य प्रदेश। दिलचस्प बात यह है कि ट्रेन 160 किमी तक गलत दिशा में चलती रही, लेकिन रेलवे प्रशासन के किसी अधिकारी और कर्मचारी को इसकी भनक तक नहीं लगी। रेलवे प्रशासन के गैर जिम्मेदार रवैये की वजह से ये किसान अपने घर पहुंचने की बजाय मध्य प्रदेश के बानमोर स्टेशन में फंस गए।
हार्दिक पटेल: कांग्रेस से रिश्तेदारी नहीं, लेकिन आरक्षण पर उसने मानी हमारी मांगें
मथुरा में मिला गलत सिग्नल
ऐसी सूचना मिली है की मथुरा स्टेशन में ट्रेन को गलत सिग्नल दिया गया, जिसके चलते ट्रेन महाराष्ट्र की बजाय मध्य प्रदेश की ओर चली गई। कोल्हापुर जा रहे एक यात्री ने बताया कि रेलवे प्रशासन की इस लापरवाही के चलते यात्री करीब 5-6 घंटे तक मध्य प्रदेश के बानमोर स्टेशन में फंसे रहे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hI8s6l
Comments
Post a Comment