पुलिस मुठभेड 15000 का शातिर इनामी अपराधी गिरफ्तार - Khabar NonStop
बुलन्दशहर। बुलन्दशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर मुनिराज जी. के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक देहात प्रमोद कुमार तिवारी के कुशल निर्देशन मे थानाध्यक्ष अनूपशहर श्यामप्रताप पटेल मय फोर्स के चेकिंग व वांछित अपराधियों की तलाश मे मामूर थे। कि कर्णवास मोड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर बुलाया तो उसके द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए कर्णवास की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर घेरकर अभियुक्त को समय करीब 18.30 बजे अवैध अस्लाह व चोरी किये गये मन्दिर के 05 घण्टों सहित गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभियुक्त 15,000/-का इनामिया अपराधी है।
बुलंदशहर: सड़क किनारे मिले 3 युवकों के शव
जानें पूरा मामला
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त सहजुद्दीन द्वारा अपने अन्य 07 साथियों के साथ मिलकर रात्रि में थाना अनूपशहर क्षेत्रान्तर्गत माता मन्दिर उदयपुर मे लगे पीतल के घंटे (वजन करीब 02 कुन्तल) व एक मोबाइल फोन चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना अनूपशहर पर मु0अ0स0-421/17 धारा 382,411 भादवि पंजीकृत है। इस घटना में संलिप्त 07 अभियुक्तों को दिनांक 15.08.2017 को थाना अनूपशहर पुलिस द्वारा चोरी किये गये मन्दिर के घण्टों, घटना में प्रयुक्त 02 मारूति कार एव अवैध अस्लाह सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था तथा अभियुक्त सहजुद्दीन की गिरफ्तारी नही हो सकी थी और वह लगातार फरार चल रहा था।
पीलीभीत सड़क दुर्घटना में 2 की मौत 8 घायल
15,000 रूपये का इनाम घोषित
अभियुक्त सहजुद्दीन की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा 15,000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिसका एक संगठित गिरोह है। अभियुक्तगण गिरोह बनाकर मंदिरों व मकानों मे लूटपाट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ पर जनपद बुलन्दशहर के अतिरिक्त आस-पास के जनपदों यथा गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर आदि अन्य जगहों से इसी प्रकार की घटनाओं को करना स्वीकार किया है। अभियुक्त सहजुद्दीन शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरूद्ध विभिन्न थानों पर निम्न अभियोग पंजीकृत है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2mLc4K3
Comments
Post a Comment