sss

; //]]>

फ्यूल इंजेक्शन वर्जन में आने वाली है सुजुकी इंट्रूडर 150

ऑटो डेस्क: जापान की वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी ने हाल ही में 150 सीसी वाली क्रूजर बाइक Suzuki Intruder 150 लॉन्च की है। कंपनी ने हाल ही में बताया कि इस बाइक का FI (फ्यूल इंजेक्शन) वर्जन भी आने वाला है, जो अगले छह महीनों में लॉन्च कर दिया जाएगा। माना जा रहा है इस वर्जन को ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किया जा सकता है। सुजुकी इंट्रूडर 150 में 155 सीसी का एयरकूल्ड, सिंगल सिलिंडर, 4-स्ट्रॉक इंजन दिया गया है। यही इंजन कंपनी की बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल Gixxer में दिया गया है।

यह इंजन 14 बीएचपी की पावर और 14 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी के मुताबिक सुजुकी इंट्रूडर 44 kmpl का माइलेज देगी। बाइक बड़े हेडलैंप और बकेट-स्टाइल वाली सीट के साथ आती है। हालांकि पीछे वाली सवारी के लिए सीट थोड़ी छोटी दी गई है। बाइक में 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। इसमें 17 इंच के एलॉय व्हील दिए गए हैं। बाइक ब्लैक एलॉय व्हील दिए हैं। फ्रंट ब्रेक के साथ एबीएस भी लगा है। बाइक के स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत 98,340 रुपए है। हालांकि इसके FI वर्जन की कीमत 10 हजार रुपए ज्यादा हो सकती है।

The post फ्यूल इंजेक्शन वर्जन में आने वाली है सुजुकी इंट्रूडर 150 appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2z8OkW7

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop