sss

; //]]>

बुलंदशहर-15 हजार इनामी गैंगरेप आरोपी गिरफ्तार - Khabar NonStop

Bulandshahr

बुलंदशहर-यूपी के बुलंदशहर में ककोड़ थाना पुलिस ने गैंग रेप में फरार 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश प्रेम चंद को तमंचे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सात महीनें पहले गाजियाबाद के साहिबाबाद में एक कपनी में नौकरी करने वाली दलित युवती जो ट्रेन से उतर घर जा रही थी। उसे बुलंदशहर के चोला स्टेशन से लिफ्ट देने के बहाने बिठा लिया। जिसके बाद स्टेशन से कुछ दूरी पर आरोपी अपने एक साथी के साथ मिलकर पहले शराब पी और फिर पीड़िता को जंगल में ले जाकर दोनों आरोपियों ने पीड़िता से बारी-बारी से रेप किया। वहीं आरोपी पीड़िता को बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए था।

छापा: होटल में चल रहा था देह व्यापार, आपत्तिजनक हालत में जोड़े गिरफ्तार

पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी थी, लेकिन प्रेम चन्द अभी तक फरार चल रहा था, जिसके बाद बुलंदशहर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी पर 15 हज़ार का इनाम घोषित किया था। वहीं आरोप है कि, आरोपी पीड़ित परिवार को बार-बार धमकी दे रहा था, आरोपी रेप पीड़िता को उसकी नाबालिग बहन के साथ भी रेप करने की धमकी दे रहा था। बुलंदशहर के अलावा हरियाणा में हत्या के प्रयास और अबैध असलाह के भी मुक़दमे है। हालांकि, अब बुलन्दशहर की ककोड़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अलगाववादी नेता उमर फारूक और यासीन मलिक गिरफ्तार, 27 नवंबर को बंद का ऐलान



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iZRT5Y

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop