दुनिया के अनोखे नाई, 15 कैचियों से एक साथ काटते हैं बाल, देखें विडियो - Khabar NonStop
आपको जानकार हैरानी होगी कि पाकिस्तान के लाहौर में एक नाई बाल काटने के लिए 15 कैंचियों का इस्तेमाल करता है। इसे काम करने का अनोखा तरीका कहें या फिर अपनी विधा में पारंगत, महारत हासिल कर लेना। लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि इनसे अपने बाल कटवाता कौन होगा। 15 कैचियों को एक साथ चलाना इसे अजूबा ही कहा जायेगा।
मध्य प्रदेश की इस महिला नें 60 साल से नहीं खाया कोई अन्न!
लगती है ग्राहकों की लाइन
33 वर्षीय सादिक अली, जो लाहौर में एक छोटे से सैलून के मालिक हैं। सादिक की दुकान पर बाल कटवाने के लिए ग्राहकों की लाइन लगी रहती है। अनोखे तरीके से बाल काटने के लिए प्रसिद्द सादिक ने पांच साल में यह कला सीखी है। सादिक अपने फैंसी हेअरकट के लिए भी जाने जाते हैं।
चाय वाले ने की अपनी पत्नी के साथ 17 देशों की सैर, जाने पूरी कहानी
पांच साल में सीखी यह कला
सादिक से डेली मेल समाचार एजेंसी ने बातचीत की तो उन्होनें बताया, “मुझे इस कौशल को सीखने में पाच साल लग गये। एक हाथ में ग्यारह कैंची लेकर उसे चलाना आसान बात नहीं थी। 11 कैंचियाँ एक साथ एक हाथ में भारी हो जाती थीं, उन्हें लेकर काम करना थोडा मुश्किल था। धीरे-धीरे मैंने पकड़ना सीखा और फिर उन्हें चलाने में भी महारत हासिल कर ली।” हालांकि अब सादिक के पास ग्राहकों की बहुत भीड़ लगी रहती है, लेकिन वे सिर्फ एक दिन में 20लोगों का ही हेअरकट करते हैं।
डॉक्टर्स ने दी दस वर्षीय बच्चे को जीने की नई उम्मीद
बनाना चाहते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब सादिक अली 16 कैंचियों से बाल काटकर गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करना चाहते हैं। हालाँकि सादिक ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।
एक जगह ऐसी जहाँ से नहीं गिरती चीजें नीचे जानिए वजह
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2m3Ao9N
Comments
Post a Comment