1.47 लाख के घोटाले की खुली पोल - Khabar NonStop
सुलतानपुर। अफसरों की रोक के बावजूद पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान विकास के लिए आई धनराशि में गोलमाल कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दूबेपुर ब्लॉक के अमहट ग्राम पंचायत में सामने आया है। जिसमें एक लाख 42 हजार रुपये अवैध ढंग से आहरित कर लिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है।
नाबालिग से दुष्कर्म की घिनौनी कोशिश, आरोपी फरार
धोखाधड़ी कर निकाले लाखों रूपए
28 जुलाई 2017 को परफार्मेंस ग्रांट की निकासी पर रोक लगाई गई थी। दूबेपुर ब्लॉक के अमहट ग्राम पंचायत के लिए पहली किस्त के तौर पर 17,46,414 व दूसरी किस्त के तौर पर 22,51,246 रुपये भेजे गए थे। 39 लाख से अधिक विकास कार्य के लिए आई थी। उक्त धनराशि में से एक लाख 42 हजार रुपये पंचायत सचिव राम बिलास यादव व प्रधान ने मिलकर एनएन ट्रेडर्स के नाम पर निकाल लिए। धोखाधड़ी कर धनराशि आहरित किए जाने की पुष्टि पर पंचायतराज विभाग सक्रिय हुआ। सचिव को डीपीआरओ की तरफ से नोटिस जारी कर दिया गया है। छह नवंबर को प्लान रजिस्टर, वर्क आइडी, कैशबुक, व्यय वाउचर, संपत्ति रजिस्टर के साथ जिला पंचायत राज अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
फर्जी तरीके से युवक को बनाया अपना पति, कोर्ट ने किया तलब
जिलाधिकारी जारी करेंगे नोटिस
मामले के बारे में सर्वेश कुमार पांडेय, डीपीआरओ ने कहा कि, “जांच में एक लाख 42 हजार रुपये की धोखाधड़ी पाई गई है। सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। प्रधान को जिलाधिकारी की तरफ से नोटिस जारी होगी।”
यूपी में बिजली उपभोक्ताओं की दबंगई, खुद ही जोड़ दिया कनेक्शन
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zu7QMn
Comments
Post a Comment