14000 वोटों से चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी - Khabar NonStop
सतना। कांग्रेस ने चित्रकूट विधानसभा सीट पर अपनी जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस को मध्य प्रदेश के सतना जिले की चित्रकूट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शानदार जीत मिली है। नीलांशु चतुर्वेदी ने भाजपा के शंकर दयाल त्रिपाठी को 14 हजार से अधिक मतों से हराकर यह जीत हासिल कर ली है।
कांग्रेस पहले राउंड के बाद से ही लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए थी। वोटों की गिनती 14 राउंडों में पूरी हुई। कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड रही है। नीलांशु चतुर्वेदी की जीत पर जश्न का माहौल है। 9 नवंबर को वोट डाले गए थे। आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हुई गई थी। कांग्रेस के टिकट पर प्रेम सिंह लगातार तीन बार से विधायक थे। इस सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। चुनाव में 65 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zyXV7L
Comments
Post a Comment