तमिलनाडु के 14 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार - Khabar NonStop
रामेश्वरम। द्वीपीय देश की समुद्री सीमा पर तमिलनाडु के 14 मछुआरों मछली पकड रहे थे। तभी श्रीलंका की नौसेना ने नेदुतीवु द्वीप के पास कथित रूप से तमिलनाडु के उन 14 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। मछुआरे रामेश्वरम और पुदुकोट्टाई जिलों के हैं ये बात मत्स्य पालन विभाग के सहायक निदेशक मणिकंदन ने बताई। तमिलनाडु के उन 14 मछुआरों पर आरोप है कि वे श्रीलंका की विशेष समुद्री क्षेत्र के भीतर प्रतिबंधित जाल से मछली पकड़ रहे थे। इसी आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
UPSC की परीक्षा में ब्लूटूथ के जरिए नकल करता पकड़ा गया IPS
उन्होंने ये भी बताया कि नौसैनिकों ने मछली पकड़ने वाली तीन नौकाएं भी जब्त की हैं। वह नावों को कांगेसनतुरई ले गये हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने 27 अक्तूबर को केन्द्र से अनुरोधकरते हुए कहा था कि वह श्रीलंका में बंद 54 मछुआरों और 140 मछली पकड़ने वाली नौकाओं को छुड़ाने में मदद करें।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hvZZU8
Comments
Post a Comment