sss

; //]]>

स्कूल में रहस्यमयी तरीके से बेहोश हो रहे बच्चे, 13 बच्चे भर्ती - Khabar NonStop

girls started falling

बेमेतरा। रहस्यमयी तरीके से छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के कन्या प्राथमिक पाठशाला में छात्राएं अचानक बेहोश होकर गिरने लगीं। पाठशाला में ये घटना शनिवार से हो रही है। अचानक से बेहोश होकर गिरने का यह सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। पाठशाला के शिक्षकों ने इन छात्राओं को अलग जगह बिठाया लेकिन वहां भी ये अचानक से बेहोश होकर गिरने लगीं। कुल मिलकर अब तक रहस्यमयी तरीके से बेहोश होकर गिरने वाले बच्चों की संख्या 13 हो गयी है।

पांच फीसदी कमीशन मांगने पर मरी 200 गायें!

घटना की जानकारी पर पहुंचे जिला जज, एसपी, डीईओ

कन्या प्राथमिक पाठशाला में बच्चों के अचानक बेहोश होकर गिरने की घटना की जानकारी मिलते ही हडकंप मच गया। सूचना मिलते ही जिला जज, एसपी, डीईओ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पाठशाला में आकर स्थितियों का जायजा लिया। अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान भी 9 बच्चे बेहोश हुए। पंचायत अध्यक्ष ने भी मौके पर पहुँच कर घटना की जानकारी ली।

नक्सलियों से नहीं मलेरिया से मारे जा रहे जवान

डाक्टरों ने बताया ये कारण

बेहोश हुए बच्चों को फ़ौरन ही परपोड़ी स्वास्थ्य केंद्र में भारती कराया गया। डाक्टरों ने इनका इलाज किया उसके बाद इन्हें घर भेज दिया गया। परपोड़ी स्वास्थ्य केन्द्र के एएमओ गोदावरी साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ बच्चों को बुखार की शिकायत थी। वहीं कुछ बच्चे लो बीपी की शिकायत से बेहोश हुए। इन सभी बच्चों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मलेरिया, एचबी टेस्ट भी कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक यह रिपोर्ट बुधवार तक आयेगी। घटना की जानकारी जिले के सभी उच्चाधिकारियों को दे दी गयी है।

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाला हर 10 वां छात्र है बीमार, रिपोर्ट

बेहोश हुए बच्चों के नाम

बेहोश हुए बच्चों में टिकेश्वरी साहू, खुशबू, धनेश्वरी, सरिता, अन्नू, आमिनी, रोशनी, दामिनी, दिप्ती, कविता हिमानी पद्मिनी, योगिता शामिल है।

कोरबा: निर्माणाधीन पुल गिरने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lC6PvM

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop