ईरान-ईराक में भूकंप अब तक 129 की मौत 300 घायल - Khabar NonStop
ईरान-इराक बॉर्डर के पास रविवार को रात 9.18 मिनट 7.2 तीव्रता वाला भूकंप आया औक सबकुछ तहस-नहस कर दिया। मिली जानकारी की मानें तो भूकंप में अब तक लगभग 129 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 300 सौ अधिक लोग घायल हो गए हैं। भूकंप की वजह से दोनों देशों में काफी नुकसान हुआ है। भूकंप की गहराई 15 मील थी।
हिटलर की प्रतिमा का हुआ विरोध, म्यूजियम से पड़ा हटाना
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे का कहना
वहीं यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि भूकंप का केंद्र इराक़ी कस्बे हलब्जा से दक्षिण-पश्चिम में 32 किलोमीटर दूर स्थित था। ईरानी टीवी की मानें तो भूकंप से ईरान के कई स्थानों पर बिजली भी बाधित हुई है, जिससे राहत एवं बचाव कार्यों में दिक्कत आ रही है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे का कहना है कि भूकंप का केंद्र इराक़ी कस्बे हलब्जा से दक्षिण-पश्चिम में 32 किलोमीटर दूर स्थित था। भूकंप से ईरान के कई स्थानों पर बिजली भी बाधित हुई है, जिससे राहत एवं बचाव कार्यों में दिक्कत आ रही है।
ब्रिटेन ने बच्चों को पोर्न देखने से रोकने के लिए बनाया ये नियम
ये था भूकंप का केंद्र
अमेरिका के भूगर्भ सर्वेक्षण के हिसाब से भूकंप का केंद्र हलाब्जा से 20 मील दक्षिण-पश्चिम में था। तो वहीं कुर्दिश टीवी का कहना है कि इराकी कुर्दिस्तान में कई लोग भूकंप की वजह से अपने घरों को छोड़कर जान बचाकर भाग गए हैं। हालांकि अभी वहां से जानमाल के नुकसान की कोई ख़बर नहीं मिली है। पांच साल पहले भी ईरान-इराक में दो बड़े भयानक भूकंप आए थे जिसमें सैंकड़ों लोगों की जान गई थी। अगस्त 2012 में भी ईरान के उत्तर-पश्चिमी इलाके में दो जबर्दस्त भूकंपों में करीब 250 लोग मारे गए और 1300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yV2iee
Comments
Post a Comment