एनडीए सरकार ने राफेल डील में बचाए 12,600 करोड़ - Khabar NonStop
नई दिल्ली। राफेल डील में फ्रांस के साथ एनडीए सरकार ने 12,600 करोड़ रुपये की बचत की है। एनडीए सरकार ने कहा है कि फ्रांस के साथ 36 एयरक्राफ्ट्स की डील समेत उसने अन्य हथियार, प्रशिक्षण एवं रखरखाव के सौदों में भी बड़ी बचत की है। सरकार की ओर से राफेल सौदे में एनडीए के कार्यकाल के दौरान कीमतें बढ़ने के यूपीए के आरोप का जवाब देते हुए यह दावा किया गया है।
कांग्रेस पार्टी के आरोपों को किया खारिज
कांग्रेस पार्टी के आरोपों को खारिज कर दिया गया है। साथ ही सरकारी सूत्रों ने कहा है कि इन एयरक्राफ्ट्स को उड़ने की स्थिति में खरीदा गया है। इतना ही नहीं इस डील में 12,600 करोड़ रुपये भी बचे हैं। सरकारी सूत्रों ने दावा करते हुए कहा है कि इस संबंध में यूपीए सरकार के कार्यकाल में कोई डील हुई ही नहीं थी।
कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा
कांग्रेस प्रवक्ताओं ने इससे पहले इस डील को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला था। और कहा था कि एयरक्राफ्ट्स की डील की कीमत में तेज इजाफा हुआ है। कांग्रेस के मुताबिक एक एयरक्राफ्ट को 526 करोड़ रुपये में खरीदने की बात यूपीए के राज में चल रही थी, लेकिन यह कीमत एनडीए सरकार में बढ़कर 1,570 करोड़ रुपये हो गई। इस पर सरकारी सूत्रों ने कहा कि सभी एयरक्राफ्ट्स को हम उड़ने की स्थिति में ही खरीदने वाले हैं।
यूपीए सरकार में 100 मिलियन पर हुआ था सौदा
वहीं, 126 एयरक्राफ्ट की डील के प्रस्ताव में जो कि यूपीए की ओर से थी, सिर्फ 18 ही फ्लाईअवे कंडीशन में होते। लेकिन, एनडीए सरकार ने दोबारा काम शुरू किया। और 36 एयरक्राफ्ट्स को फ्लाईअवे कंडीशन में लेने का समझौता हुआ। अगर सरकारी सूत्रों की मानें तो एक फाइटर जेट को एनडीए सरकार ने 90 मिलियन में हासिल किया है। जबकि यह सौदा यूपीए सरकार के दौरान 100 मिलियन पर हुआ था। एनडीए सरकार ने इस तरह इस डील में बड़ी बचत की है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ztJVgF
Comments
Post a Comment