125cc होंडा ग्राजिया स्कूटर खरीदने से पहले पढ़ लीजिए इसका रिव्यू
ऑटो डेस्क: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने हाल ही में भारतीय बाजार में नया 125सीसी स्कूटर Honda Grazia उतारा है। यह कंपनी का सातवां स्कूटर है, जो खासतौर पर शहरी इलाकों के लिए बनाया गया है। तो अगर आप इसे खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उससे पहले विभिन्न ऑनलाइन मीडिया समूह के आधार पर बना हमारा रिव्यू पढ़ लीजिए।
कंपनी ने इसे काफी हद तक स्टाइलिश बनाने की कोशिश की है। इसमें प्लास्टिक बॉडी दी गई है जिससे यह वजन में भी एक्टिवा के मुकाबले हल्का है। आगे की तरफ चौड़ा हेडलैंप दिया गया है। दिखने में यह दूसरे स्टूर्स से काफी अलग है। स्कूटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 5.3 लीटर है। डिजिटल डिस्प्ले से लैस इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ इसमें USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है । इंजन की बात करें तो इसमें एक्टिवा वाला 124.9 सीसी, एयरकूल्ड, 4 स्ट्रॉक इंजन दिया गया है। यह 8.52 बीएचपी की पावर और 10.54 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। इस इंजन को CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। यह भारी वजन वाले व्यक्ति के साथ भी 80 kmph की रफ्तार तक पहुंच जाता है।
The post 125cc होंडा ग्राजिया स्कूटर खरीदने से पहले पढ़ लीजिए इसका रिव्यू appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zC5SsQ
Comments
Post a Comment