sss

; //]]>

रंगना हेरात ने श्रीलंका को दिलाई 122 रन की मजबूत बढ़त

मुंबई। श्रीलंका टीम के नौवें नंबर के बल्लेबाज रंगना हेरात(67) की महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी की बदौलत श्रीलंकाई टीम ने मेजबान भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन रविवार को अपनी पहली पारी में 122 रन की मजबूत बढ़त हासिल कर ली। श्रीलंका ने पहली पारी में 83.4 ओवर में कुल 294 रन का स्कोर बनाया जिससे उसे 122 रन की अहम बढ़त हाथ लगी। मेहमान टीम ने भारत की पहली पारी 172 रन पर निपटा दी थी। हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने मैच के चौथे दिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों को बड़े स्कोर से रोका।
Image result for मोहम्मद शमी sri lanka

 

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने घरेलू मैदान पर श्रीलंका के मध्यक्रम को नियंत्रित किया। तीनों तेज गेंदबाजों की तिकड़ी भुवनेश्वर कुमार (चार विकेट), मोहम्मद शमी(चार विकेट) और उमेश यादव (दो विकेट) ने श्रीलंका की पूरी पारी को मिलकर समेटा। हालांकि नौवें नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हेरात ने 105 गेंदों में नौ चौके जडक़र साहसी 67 रन बनाये और श्रीलंका की बढ़त को 100 के पार ले गए। भारतीय टीम के मुकाबले श्रीलंकाई बल्लेबाजों का प्रदर्शन कहीं संयमित दिखा जिसमें लाहिरू तिरिमाने ने 51 रन, एंजेलो मैथ्यूज ने 52 ने और हेरात ने 67 रन की तीन अर्धशतकीय पारियां खेलकर बोर्ड पर संतोषजनक रन बटोरे।

The post रंगना हेरात ने श्रीलंका को दिलाई 122 रन की मजबूत बढ़त appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zhLGNL

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop