बिहार: तीन दर्दनाक हादसे, 12 लोगों की मौत - Khabar NonStop
पटना-रविवार को बिहार के तीन जिलों में तीन दर्दनाक हादसे सामने आये हैं जिसमें 12 लोगों की मौत हो गयी है। ये हादसे बिहार के पटना, हाजीपुर और समस्तीपुर में हुए हैं जहां नदी में डूबने से एक दर्जन लोगों की मौत हो गयी हैं वहीं लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
पटना में डूबी 9 जिंदगियां, लापता की तलाश जारी
पहला हादसा पटना का है, रविवार दोपहर एक बजे पटना के फतुहा में मस्ताना घाट के सामने दियारा इलाके में एक परिवार पिकनिक मनाने के लिए घाट के उस पार गया था। इस दौरान परिवार के बच्चे नदी में नहाने गए और गहरे पानी में डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख एक-एक करके परिवार के लोग बचाने के क्रम में डूबता चले गए। जिससे 9 लोगों की मौत हो गयी जिनमें से 3 लोगों को बचा लिया गया है जबकि अभी भी दो लोग लापता है। हादसे की सुचना मिलते ही प्रशासन ने मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
कर्नाटकः दर्दनाक सड़क हादसा, 16 लोगों की मौत
कैसे हुआ हादसा ?
बताया जा रहा है कि, हर साल की तरह कार्तिक पूर्णिमा के खत्म होने के बाद रविवार को पिकनिक मनाने गंगा घाट पहुंचे थे लेकिन नहाने के दौरान ही ये दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक सभी लोग फतुहा के ही मिर्जापुर नोहटा इलाके के रहने वाले हैं और एक ही परिवार के हैं। मृतकों में शंकर यादव की पत्नी 40 वर्षीय रंजू देवी, पुत्री छोटी कुमारी 10 वर्ष, बिहारी यादव के दो पुत्र गौतम कुमार, गौरव कुमार, रामबली यादव की पुत्री कजली कुमारी, अरुण कुमार की पुत्री आरती कुमारी, भोला यादव का पुत्र साहिल कुमार के शव की पहचान हो गयी है।
और कहां हुए हादसे ?
दूसरा हादसा बिहार के समस्तीपुर का है, जहां बागमती नदी में नाव डूबने से 30 लोग नदी में डूब गए जिनमें से 3 लोगों के शव निकले गए हैं और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक रोज की तरह नाव पर सवार लोग मवेशी का चारा लाने और खेतों में काम करने जा रहे थे। नाव पर 30 लोग स्वर थे जिससे नाव पर क्षमता से अधिक वजन हो गया और नाव बीच नदी में ही पलट गई।
तीसरा हादसा, हाजीपुर का है, जहां गंगा नदी में नहाने गए 4 लोग नदी में डूब गए, हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इन दर्दनाक हादसों में कई जानें चली गयी जिससे मृतकों के परिवार में शोक पसरा है वहीं, लापता लोगों की अभी भी तलाश की जा रही है।
NTPC हादसा: अचानक हुआ तेज धमाका, दहल गया NTPC प्लांट, जानें कैसे हुआ हादसा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A94niU
Comments
Post a Comment