sss

; //]]>

12 घंटे के अन्दर कोतवाली नगर पुलिस ने किया त्रिलोक हत्याकांड का खुलासा - Khabar NonStop

Bulandshahr

बुलंदशहर। अवगत कराना है कि विगत 11/12 नवम्बर की रात्रि में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के धमेड़ा कीरत निवासी त्रिलोक सिंह की धमेड़ा अड्डा नया गांव स्थित उसके फाईनेंस के ऑफिस मे अज्ञात अभियुक्तो द्वारा धारदार हथियार से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में मृतक के चाचा श्रीपाल सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर पर मु.अ.सं.-1512/17 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था।

धमेडा के पूर्व प्राधान की गला रेतकर हत्या

इस हत्याकाण्ड में संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर मुनिराज जी द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर धंनयज मिश्र को आवश्यक निर्देश दिये गये थे। घटना के कुछ घंटों बाद ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर द्वारा उक्त हत्याकाण्ड का सफल अनावरण करते हुए मृतक के नौकर हरेन्द्र को धमेड़ा गांव के रास्ते से गिरफ्तार करने में सफलता प्रात की है। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एवं खून लगी शर्ट भी बरामद कर ली गयी है। उपरोक्त घटना की जांच से ज्ञात हुआ कि मृतक त्रिलोक सिंह थाना कोतवाली नगर का हिस्ट्रीशीटर (एचएस-68-ए) अपराधी था और अभियुक्त हरेन्द्र उसके फाईनेंस ऑफिस पर नौकरी करता था। त्रिलोक सिंह ने धमेड़ा अड्डा नया गांव मे अपना मकान व फाईनेंस का ऑफिस बना रखा था तथा प्रतिदिन अपने गांव धमेड़ा कीरत से अपने ऑफिस पर आता था। त्रिलोक सिंह अपने नौकर हरेन्द्र के साथ मारपीट करता था और तीन माह से उसको वेतन भी नहीं दिया था। इसलिए हरेन्द्र ने उसकी नौकरी छोड़ दी थी। त्रिलोक सिंह द्वारा पुनः हरेन्द्र को बुलाकर उसके साथ मारपीट की गयी। इसी से क्षुब्ध होकर हरेन्द्र ने त्रिलोक की हत्या करने की योजना बनायी। 11/12 नवम्बर की रात्रि में हरेन्द्र द्वारा धारदारनुमा हथियार से त्रिलोक का गला रेतकर उसकी हत्या कर आलाकत्ल एवं खून से सनी अपनी शर्ट को दूर ले जाकर नाली मे डाल दिया था।

मसाज पार्लर की आंड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hwfZsA

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop