11 नवंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन
ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य तुला राशि में रहेगा और चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा, इन दोनों को आज अश्लेषा नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके जीवन में क्या उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आइए डालते हैं आज के राशिफल पर एक नजर….
मेष
सरकारी क्षेत्र से सफलता मिलेगी, विवादों से बचें, पराक्रम बढ़ेगा। विरोधियों से संघर्ष होगा, लाभ प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।
वृष
वृष राशि के जातक हर क्षेत्र में दिल की ही सुनेंगे, समय के साथ स्वयं को ढालने की कोशिश करेंगे।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के व्यवसाय हेतु दिन अच्छा हैं, कार्यक्षेत्र में वृद्धि से पदोन्नति होगी, अधिकारी लाभ देंगे, सम्मान में वृद्धि होगी।
कर्क
कर्क राशि के जातक अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्राएं लाभ देंगी, सहयोगी सहायता करेंगे।
सिंह
सिंह राशि के जातक अगर आज कहीं निवेश करते हैं तो निवेश लाभकारी रहेगा। परिजन की सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यात्रा सुखद रहेगी, कुटुम्ब में कार्यक्रम बनेगा, संबंधियों से मुलाकात होगी।
तुला
तुला राशि के जातक अत्यधिक खर्च बढ़ने से परेशान रहेंगे, चतुराई से काम लेने पर पैसा बचाने में कामयाब होंगे।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को ऑफिस में टीम का पूरा सपोर्ट मिलेगा, सीनियर्स इम्प्रेस होंगे, व्यवसाय हेतु समय अनुकूल है।
धनु
ऑफिस में गुस्से पर कंट्रोल रख एनर्जी का सदुपयोग कर पेंडिंग वर्क पूरा करेंगे, व्यापार में लाभ होने की संभावना है।
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे, भाग्योदय से विश्वास बढ़ेगा व समस्याएं मिटेंगी।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, बड़ा निवेश करने से बचें।
मीन राशि :-
मीन राशि के जातकों की पुराने मित्र से मुलाकात होगी, नए कामों में सफलता प्राप्त होगी।
नोट : आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।
Source: Google
The post 11 नवंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zMNmP4
Comments
Post a Comment