क्या आप जानते है विवाह से जुड़े हुए ये 11 अन्धविश्वास ?
किसी व्यक्ति के जीवन में शादी को एक बहुत शुभ अवसर माना जाता है। विश्व के कई हिस्सों में, शादियों के संबंध में कई लोकप्रिय मान्यताएं और अंधविश्वास हैं, जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक जाते रहे है। यहां शादी से जुड़े हुए 11 ऐसे विश्वास और अंधविश्वास बताये गए है जिनसे बारे में आप नहीं जानते होंगे।
- दुल्हन की मेहंदी का रंग – दुल्हन की मेहंदी का रंग जितना गहरा होगा,उसकी शादी उतनी ही मजबूत होगी। एक और अंधविश्वास यह है कि अगर दुल्हन के हाथ में मेहंदी दूल्हे की तुलना में ज्यादा समय तक रहती है तो उसे अपने ससुराल में बहुत प्यार मिलेगा।
- शादी के दिन बारिश होना – हालांकि,कुछ संस्कृतियों में इसे पवित्र माना जाता है। शादी के दिन बारिश होने को प्रजनन और धन का संकेत माना जाता है।
- दूल्हा और दुल्हन शादी से पहले एक दूसरे को नहीं देख सकते – यह अंधविश्वास काफी समय पहले में है,जब लोगों का मानना था कि अगर दोनों ने विवाह से पहले एक दूसरे को देखा, तो वे इस विवाह के बारे में अपने विचार बदल देंगे। हालांकि आजकल, बहुत सारे कपल शादी से पहले मिल लेते है।
- दूध गिरना – यह माना जाता है कि शादी के समय परिवार के सदस्यों को दूध उबालने में सावधान रहना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि किसी शुभ दिन के पहले या बाद में दूध के फैलना दुर्भाग्य का संकेत होता है।
- कांच तोडना – इटली में,कई नवविवाहित जोड़े अपनी शादी में फूलदान या कांच तोड़ते है। इस परंपरा के अनुसार, यह कांच जितने टुकड़ो में टूटेगा, वह प्रतीक होगा कि वह कपल कितने साल तक खुश विवाहित जीवन बिताएगा।
- कलीरे गिराना – उत्तर भारतीय रिवाजों में,दुल्हन चूड़ा पहनती हैं जिसमे उसके परिवार के सदस्य और दोस्त कलीरे (लाल और सुनहरे रंग के गहने) बाँधते हैं। इसके बाद, दुल्हन अविवाहित लड़कियों (या कभी-कभी लड़कों पर) के सिर पर हाथ हिलाती है। ऐसा कहा जाता है कि जिसके सिर पर कलीरे गिरते है, अगली शादी उसी की होती है।
- दुल्हे और दुल्हन पर चावल फेंकना – लोग दुल्हे और दुल्हन पर चावल गिराकर उन्हें शुभेच्छा और आशीष प्रदान करते हैं। यह प्रजनन और अच्छे भाग्य का प्रतीक है। कुछ संस्कृतियों में,यह भी माना जाता है कि ऐसा करना नवविवाहित जोड़ें की बुरी आत्माओं से सुरक्षा करता है।
- अपनी शादी के दिन रोना – दुल्हन का शादी के दिन रोना शुभ माना जाता है। यह दर्शाता है कि ऐसा करने से उसने अपने सभी आँसू बहा दिए हैं और शादी के दौरान बहाने के लिए कुछ नहीं होगा।
- घंटी बजाना – आयरिश शादियों में परंपरागत रूप से बुरी आत्माओं को दूर रखने और एक सामंजस्यपूर्ण पारिवारिक जीवन को सुनिश्चित करने के लिए घंटी बजाई जाती है। कुछ आयरिश दुल्हनें अपने गुलदस्ते में छोटी घंटियाँ रखती हैं,जो कि उन्हें उनकी पवित्र शादी की याद दिलाती है और यह नवविवाहिता के लिए एक आम उपहार होता है।
- घूंघट पहनना – यह रिवाज आपको रोम में ले जाता है। ऐसा माना जाता है कि बुरी आत्माओं को दुल्हन की खुशी से जलन होती है, दुल्हन अपने आप को उनसे छिपाने और उनकी बुरी नजर से बचने के लिए घूंघट का इस्तेमाल है।
- दांया पैर पहले रखना – अगर दुल्हन नए घर में पहली बार प्रवेश करते समय अपना बांया पैर पहले रखती है तो इसे अशुभ माना जाता है।
The post क्या आप जानते है विवाह से जुड़े हुए ये 11 अन्धविश्वास ? appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2iRYbby
Comments
Post a Comment