अमेरिकी नेवी विमान प्रशांत महासागर में क्रैश, 11 लोग थे सवार - Khabar NonStop
अमेरिकी नौसेना का एक विमान बुधवार को समुद्र में क्रैश हो गया जिसमें क्रू मेंबर्स और यात्रियों सहित कुल 11 लोग सवार थे। न्यूज एजैंसी के मुताबिक यह विमान एयरक्राफ्ट कैरियर रोनाल्ड रीगन की पर जा रहा था, जो फिलहाल फिलिपींस सागर में तैनात है। इस हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी है। फ़िलहाल, हादसे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।
मथुरा एक्सप्रेस वे पर कोहरे के कारण हुआ बड़ा हादसा
इस हादसे के बाद नेवी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि, ‘अमेरिकी नेवी एयरक्राफ्ट जो 11 लोगों को लेकर जा रहा था वो दक्षिणपूर्वी ओकीनावा के समुद्र में क्रैश हो गया। घटना सुबह 2 बजकर 45 मिनट की है।’ हादसे के बाद से यूएसएस रोनाल्ड रीगन तलाश और बचाव अभियान चला रहा है। बता दें कि, मंगलवार को भारतीय नौसेना का मानव रहित विमान भी कोच्चि में हादसे का शिकार हो गया। यह विमान रूटीन सर्विलांस मिशन पर था और वेलिंगटन में उत्तरी नेवल एयरफील्ड से उड़ते समय हादसे का शिकार हो गया। हालाँकि इस घटना में किसी जानमाल को नुक्सान नहीं पहुंचा है।
दर्दनाक हादसा: पंजाब में धुंध के चलते कॉलेज स्टूडेंटस को डंपर ने रौंदा, 10 की मौत
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AnhVva
Comments
Post a Comment