एसबीयूटी ने 11 करोड में खरीदी दाऊद की प्रॉपर्टी - Khabar NonStop
मुंबई। मुंबई में मौजूद अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्तियों की नीलामी हो गई है। सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट (एसबीयूटी) ने दाऊद की संपत्तियों को करीब 11 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। जिसमें रौनक अफरोज होटल, शबमन गेस्ट हाउस और डांबरवाला इमारत शामिल हैं। इसके अलावा औरंगाबाद फैक्ट्री, मजगांव फ्लैट, दादरीवाला चॉल की भी नीलामी हो गई है। इस नीलामी में 4 करोड़ में रौनक अफरोज होटल बिका, वहीं शबमन गेस्ट हाउस तथा डांबरवाला इमारत के केवल 5 कमरों की नीलामी हुई है। सुबह 10 बजे शुरू हुई थी ये नीलामी। यह नीलामी चर्चगेट स्थित आईएमसी बिल्डिंग में हुई। स्मगलर ऐंड फॉरेन ऐक्सचेंज मैनीपुलेटर्स (फॉरफीचर ऑफ प्रॉपर्टी) ऐक्ट ‘साफीमा’ के तहत नीलामी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन के जरिए दी गई जानकारी
आपको बता दें कि नीलामी की जानकारी केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले राजस्व विभाग ने विज्ञापन के जरिए दी गई। 14 नवंबर को होने वाली इस नीलामी के लिए राजस्व विभाग ने बंद लिफाफे में निविदाएं मांगी थीं। इनमें से हर संपत्ति की आरक्षित कीमत एक से डेढ़ करोड़ रुपये के बीच रखी गई थी। इनका कुल आधार मूल्य करीब 5 से साढ़े 5 करोड़ रुपये था। 10 नवंबर तक नीलामी में शामिल होने वालों को अपना ब्योरा एसएएफईएमए या एनडीपीएसए विभाग को देना था।
मुंबई: हॉलीवुड की स्टाइल में 25 फुट लंबी सुरंग खोदकर लूटा बैंक
इतना रखा गया था आधार मूल्य
– डबल स्टोरी बिल्डिंग का आधार मूल्य जो कि भिंडी बाजार में बनी है, 1 करोड़ 21 लाख रुपये था।
– होटल रौनक अफरोज के लिए 1 करोड़ 18 लाख रुपये का आधार मूल्य रखा था।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hpnOfT
Comments
Post a Comment