इराक: बगदाद में हुआ आत्मघाती हमला, 11 की मौत, 26 घायल - Khabar NonStop
इराक। इराकी पुलिस और अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि दक्षिण-पूर्व बगदाद में एक बम विस्फोट में 11 लोग मारे गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक सोमवार की रात के हमले में एक लोकप्रिय शॉपिंग जिले को निशाना बनाया गया। इस हमले में 26 नागरिक घायल हो गए।
ईरान-ईराक में भूकंप अब तक 129 की मौत 300 घायल
किसी भी आतंकी समूह ने नही ली जिम्मेदारी
सभी अधिकारियों ने नियमों के अनुरूप नाम न छापने की शर्त पर बताया, किसी भी आतंकवादी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। उल्लेखनीय है आईएस ने बार-बार इराक में तमाम आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी ली है। लेकिन पिछले तीन सालों में सेना ने आईएस को कमजोर किया है। पिछले हफ्ते इराकी प्रधान मंत्री हैदर अल-अबदी ने कहा कि इराक सीरिया की सीमा के निकट पश्चिमी रेगिस्तान से आईएस को सेना ने देश के बाहर कर दिया है।
मारा गया बगदादी ,ISIS ने की पुष्टि!
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BswUkI
Comments
Post a Comment