क्या अब दिल्ली से एयरलिफ्ट होगी 108 फुट ऊंची हनुमान प्रतिमा - Khabar NonStop
दिल्ली की पहचान रही झंडेवालान में हनुमान की विशाल प्रतिमा को हटाया जा सकता है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सेंट्रल दिल्ली में अतिक्रमण हटाने के लिए करोल बाग में लगी 108 फुट ऊंची हनुमान प्रतिमा को एयरलिफ्ट करने पर विचार करने के लिए कहा है।
दिल्ली: द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास के इलाके में मुठभेड़, 4 गिरफ्तार
कयास लगाए जा रहे हैं
ऐसा हो सकता है कि आने वाले समय में आपको झंडेवालान और करोल बाग के बीच स्थित 108 फुट ऊंची विशालकाय हनुमान की मूर्ति कुछ समय बाद न दिखे। दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को एमसीडी और सिविक एजेंसियों से हनुमान की मूर्ति को एयरलिफ्ट करने जैसी संभावनाएं तलाशने का निर्देश दिया है।
जम्मू: पुलिस को मिली सफलता, हत्यारोपी धरा गया
महंत ओम प्रकाश गिरी ने बताया
मंदिर के महंत ओम प्रकाश गिरी ने बताया कोर्ट का जो मशवरा है ऐसा कुछ भी हम नहीं सोच रहे है और ना ही मंदिर को यहां से हटाने की बात सोच सकते है। महंत के मुताबिक अतिक्रमण और ट्रैफिक की और भी दूरी वजहें है सिर्फ मंदिर नहीं। हम कोर्ट से अपील करते है समस्या का कोई दूसरा विकल्प ढूढ़े मंदिर शिफ्ट करना कोई विकल्प नहीं। करोल बाग में जो पार्किंग होती है उससे भी ट्रैफिक होता उसे हटाने की बात सोचनी चाहिए। यह मंदिर बहुत पुराना है। इस मंदिर का इतिहास तकरीबन 150 साल पुराना है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jaV8YC
Comments
Post a Comment