sss

; //]]>

जर्मनी में एक पुरुष नर्स ने ली 106 लोगों की जान - Khabar NonStop

germnyबर्लिन। जर्मनी में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसपे विश्वास करना सभी के लिए बेहद मुश्किल है। मालूम हो की जर्मनी में एक नर्स पर जानलेवा ड्रग्स का इस्तेमाल कर 106 मरीजों की हत्या का आरोप है।

लड़की ने चलती कैब में की ऐसी गंदी हरकत, वीडियो हुआ वायरल

जांचकर्ताओं की मानें तो

शोधकर्ताओं ने बताया कि मरने वाले लोगों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। क्योंकि कुछ और शवों का परीक्षण किया जा रहा है। नील्स होजेल (41) नामक यह पुरुष नर्स 2015 में दो हत्याओं के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है। होजेल पर उत्तरी ब्रेमेन के एक अस्पताल में ICU में भर्ती चार और मरीजों की हत्या की कोशिश का भी आरोप है।

पुलिस का कहना

बता दें कि पुलिस ने बीते अगस्त में बताया था कि होजेल ने करीब 90 अन्य मरीजों की हत्या की है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने कई हत्याओं की जांच पूरी कर ली है। उन्होंने हेजेल को 16 और हत्याओं का दोषी माना है। वर्ष 1999 से 2005 के बीच होजेल दो स्थानीय अस्पतालों में नर्स था और इसी दौरान उसने मरीजों की की हत्या की।

प्योंगयांग में पर्यटक ने ली दुनिया की सबसे खतरनाक सेल्फी!

ओल्डेनबर्ग में अभियोजन पक्ष का कहना

ओल्डेनबर्ग में अभियोजन पक्ष ने कहा कि वह अगले साल हेजेल पर कुछ और आरोप लगाएंगे। आरोप है कि हेजेल मरीजों को जानबूझ कर ड्रग्स की अधिक मात्रा देता था। इससे या तो मरीजों को हार्ट अटैक आ जाता था या उनके शरीर के दूसरे अंग काम करना बंद कर देते थे। इसके बाद वह इनका इलाज करता था और यदि इन्हें बचाने में सफल हो जाता तो अपने सीनियर्स के बीच उसका नाम हो जाता था।

अब तक की सबसे अजीब घटना

जर्मनी के इतिहास में यह अजीबोगरीब घटना है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने हेजेल के कारण गंभीर स्थिति में इलाज करा रहे मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। जांचकर्ताओं ने बताया कि हेजेल को सही तरीके से मरीजों की पूरी संख्या तो याद नहीं है, लेकिन उसने 30 ऐसी घटनाओं की तस्दीक की है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jfPVCm

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop