sss

; //]]>

1009 रन बनाकर बनाया था रिकॉर्ड, अब उपलब्धि ही बनी परेशानी - Khabar NonStop

Pranav Dhanawade

क्रिकेट के युवा स्टार प्रणव धनावड़े को दी जा रही स्कॉलरशिप उनके लिए परेशानी बन गयी है और अब वो इसे बंद करवाने का आग्रह कर रहे हैं। मुंबई में अंडर-16 के खिलाड़ी प्रणव धनावड़े ने 1009 रनों की अविश्वसनीय पारी खेलकर सबको हैरान कर दिया था। इसके बाद से उन्हें क्रिकेट का ‘वंडर बॉय’ कहा जाने लगा था। प्रणव ने मुंबई में स्कूल लेवल पर क्रिकेट खेलते हुए यह रिकॉर्ड बनाया था जिसके बाद उन्हें मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने स्कॉलरशिप देने का फैसला लिया था।

विराट कोहली के फैन हैं WWE के सुपरस्टार रेसलर फिन बैलोर

दरअसल, प्रणव के पिता ऑटो ड्राइवर हैं। प्रणव ने भंडारी ट्रॉफी के तहत इंटर स्कूल अंडर-16 में केसी गांधी की ओर से खेलते हुए आर्य गुरुकुल के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली थी और एक पारी में 1000 रन बनाने के 117 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा था। इस पारी के बाद उन्हें आर्थिक मदद देने के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने 10,000 रुपये वार्षिक स्कॉलरशिप देना की घोषणा की थी। अब प्रणव के ऊपर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव है लेकिन पिछले कुछ समय से वो ऐसा नहीं कर पा रहे हैं और दबाव महसूस कर रहे हैं। यहां तक कि, कुछ लोग प्रणव को इसके लिए ताना भी मार चुके हैं। यही वजह है कि प्रणव ने स्कोलरशिप बंद कराने का फैसला लिया है।

धोनी का ये मस्ती भरा अंदाज़… आपने देखा ?



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hncqoC

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop