sss

; //]]>

1000 बाउंसर के बीच सनी लियोन यहाँ लगाएगी ठुमका - Khabar NonStop

sunny leone

रायपुर। सिने अभिनेत्री सनी लियोन छत्तीसगढ़ के रायपुर में 11 नवम्बर को एक कार्यक्रम में आने वाली है। ‘रॉक एन रोल″ कार्यक्रम में सनी लियोन ठुमका लगाएंगी। इस दौरान कार्यक्रम की सुरक्षा 1000 बाउंसर करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन ‘गब्बर इस बैक’ नामक संस्था कर रही है।

छात्र-छात्राओं को दाखिला लेने से पहले ऑनलाइन बतानी होगी ये बात

ये हस्तियाँ भी करेंगी सिरकत

रायपुर के आउटडोर स्टेडियम में होने वाले इस ‘रॉक एन रोल’ कार्यक्रम में सिंगर जुबिन नौटियाल, मशहूर एंकर राघव और सुप्रसिद्ध रेडियो जॉकी नावेद भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के आयोजक गब्बर इस बेक के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि, “इस कार्यक्रम में सनी लियोन के डांस के तड़का के साथ ही युवाओं को कुछ और भी सुनने को मिलेगा।” आयोजकों ने कहा कि रायपुर देश के बड़े महानगरों में गिना जाता है। ऐसे आयोजन रायपुर में होने चाहिए। इस आयोजन में 15 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है।

सीडी कांड: पत्रकार वर्मा को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

1000 बाउंसर करेंगे सुरक्षा

इस पूरे कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी 500 बाउंसर और 500 वालेंटियर्स पर रहेगी। इनमें से बाउंसर 200 दिल्ली और 300 रायपुर और सेंट्र्ल इंडिया से आयेंगे। सनी लियोन पोर्न स्टार भी रह चुकीं हैं, उनके आने पर युवाओं का हुजूम टूट पड़ेगा। इसके चलते कार्यक्रम का विरोध भी हो रहा है।

देसी कट्टे के साथ फेसबुक पर अपलोड की फोटो, उसके बाद हुआ ये…

सनी लियोन पर रोक की मांग

11 नवम्बर को रायपुर में सनी लियोन के आने का जमकर विरोध भी हो रहा है। कांग्रेस पार्टी ने भी इसका विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता सतनाम सिंह पनाग ने जिलाधिकारी को इस बाबत ज्ञापन भी सौंपा है। उन्होनें सनी लियोन के आने पर रोक लगाने की मांग भी की है। उन्होनें कहा कि इससे युवाओं पर विपरीत असर पड़ेगा। सतनाम सिंह पनाग ने कहा कि, “उनके यहाँ आने के बाद युवा सनी लियोन को इंटरनेट पर सर्च करेंगे तो गंदी तस्वीरें दिखेंगी।” हिन्दू युवा मंत्र के प्रणय तिवारी ने भी सनी लियोन के आने का विरोध किया है।

सावधान, कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे पानी वाला पेट्रोल

कलेक्टर ने भी नहीं दी है अनुमति

पोर्न स्टार सनी लियोन को आयोजन में शामिल होने पर गतिरोध उत्पन्न हो गया है। जिलाधिकारी ने भी उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति अभी तक नहीं दी है।

बैनर लगाकर कॉरपोरेट घरानों को नक्सलियों ने दी चेतावनी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A3kZsn

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop