पद्मावती : दीपिका के ऊपर10 करोड़ का ईनाम रखने वाले नेता ने दिया इस्तीफा - Khabar NonStop
पद्मावती फिल्म की रिलीज को लेकर लगातार विवादित बयान दे रहे हरियाणा बीजेपी के चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर सूरजपाल अम्मू ने बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया। बाद में उन्होंने कहा कि अब उनका ख्वाब फारूख अब्दुल्ला को जम्मू के लाल चौक पर थप्पड़ मारने का है। अम्मू ने दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली का सिर काटने पर 10 करोड़ रुपए देने का एलान किया था।
एक बार फिर केआरके का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड
सूरजपाल अम्मू क्यों दिया इस्तीफा
सूरजपाल अम्मू मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से नाराज थे। वहीं राजपूत समाज के लोग फिल्म पद्मावती को लेकर मुख्यमंत्री खट्टर से भी मिलने गए थे। लेकिन सीएम राजपूत समाज के नेताओं से नहीं मिले। सूरजपाल अम्मू इसी बात से नाराज थे।
इस्तीफा के बाद कहा
सूरजपाल ने इस्तीफा देने के बाद कहा, ”मैं सीएम के व्यवहार से बेहद दुखी हूं। मैंने बीजेपी में आज तक ऐसा घमंडी मुख्यमंत्री नहीं देखा। वो कार्यकर्ताओं की बात ही नहीं सुनते हैं। मैं पार्टी में उनसे पुराना हूं। वो बीजेपी के लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं।”
‘बार्बी’ सॉन्ग के जीत पर निर्माता ने लोगों को दिया क्रेडिट, कहा…
इस्तीफे में लिखा
सूरजपाल अम्मू ने अपने इस्तीफे में लिखा, ”मुझे यह महसूस हो रहा है कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल जी को अब समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ताओं की व पदाधिकारियों की आवश्यकता नहीं है। भगवान उन्हें सदबुद्धि प्रदान करें। मुझे उम्मीद है कि आप मेरे इस संदेश को ही मेरा इस्तीफा समझेंगे और इसे मंजूर करेंगे। भाजपा में साधारण कार्यकर्ता के रूप में कार्य करता रहूंगा।”
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zPaVHE
Comments
Post a Comment