दर्दनाक हादसा: पंजाब में धुंध के चलते कॉलेज स्टूडेंटस को डंपर ने रौंदा, 10 की मौत - Khabar NonStop
बठिंडा-बुधवार की सुबह धुंध के चलते एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 छात्रों की मौत हो गयी वहीं, 17 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में भारती कराया गया है।
कैसे हुआ हादसा ?
दरअसल, बुधवार को भाईका कंपनी की प्राइवेट बस बुधवार को रामपुरा से बठिंडा आ रही थी लेकिन इसकी बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सामने से आ रही पीआरटीसी की बस के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद विद्यार्थी थे और सरकारी बस की सवारियां बस से नीचे उतर गए और सभी सड़क के किनारे खडे़ होकर दूसरी बस का इंतजार कर रहे थे। तभी दूसरी ओर से तेज रफ्तार आ रहे डंपर चालक ने हादसे को देखने के चक्कर में विद्यार्थी और अन्य लोगों पर डंपर चढ़ा दिया, जिससे 10 छात्रों की मौके पर मौत हो गई और करीब 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके पर डंपर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलन्स ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया। इस हादसे के बाद बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर दीप्रवा लाकरा ने कहा कि, पंजाब सरकार ने मृतकों के परिजन को 1-1 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। बता दें कि, पिछले तीन-चार दिनों से लगातार ठंड और धुंध का कहर है लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया पर अब इस हादसे के बाद प्रशासन की आँखें खुली हैं और प्रशासन ने स्कूलों की टाइमिंग बदलने का एलान किया है।
दिल्ली-एनसीआर में छाया धुंध, ये FOG नहीं SMOG है
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2m4a6Ex
Comments
Post a Comment