सरकार और पतंजलि के बीच 10 हजार करोड़ का एमओयू साइन - Khabar NonStop
बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद और केंद्र सरकार के बीच 10 हजार करोड़ रुपये का समझौता किया गया है। वहीं वर्ल्ड फूड इंडिया 2017 के दौरान भारत सरकार और पतंजलि के बीच 10 हजार करोड़ रुपये का एमओयू शुक्रवार को साइन हुआ है। इस समझौते के दौरान केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल और पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण मौजूद थे।
राहुल की रैली में सम्मान नहीं मिला तो 5 कांग्रेस नेताओं ने दिया इस्तीफा
केवल पतंजलि को किया आमंत्रित
इस फूड फेस्टिवल में केवल पतंजलि ही ऐसी भारतीय कंपनी है जिसे आमंत्रित किया गया है। फेस्ट में 40 देशों की कंपनियों को हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। पतंजलि आयुर्वेद के फाउंडर बाबा रामदेव और बालकृष्ण ने इस साल मई में बताया था कि कंपनी का वित्त वर्ष 2016-17 में टर्नओवर 10,561 करोड़ रुपये था।
श्रीनगर: माछिल सेक्टर में आतंकी घुसपैठ नाकाम,1 आतंकी ढ़ेर
पतंजलि के साथ 53 एकड़ जमीन की डील फाइनल
भारत सरकार ने पतंजलि के साथ उसके वार्षिक टर्नओवर जितने का एमओयू साइन किया है। इससे पहले भी कई राज्य सरकारें पतंजलि के साथ फूड पार्क के लिए जमीन उपलब्ध कराने जैसे समझौते कर चुकी हैं। इस साल की शुरुआत में हरियाणा की बीजेपी सरकार ने औषधीय खेती के लिए पतंजलि के साथ 53 एकड़ जमीन की डील फाइनल की थी। पतंजलि 2017-18 वित्त वर्ष में 100 प्रतिशत ग्रोथ का अनुमान लेकर चल रही है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hAfFpd
Comments
Post a Comment