सचिन तेंदुलकर को सम्मान, बीसीसीआई ने नंबर 10 जर्सी को किया रिटायर - Khabar NonStop
क्रिकेट के इतिहास में ये दूसरी बार होगा जब किसी खिलाड़ी के जर्सी नंबर को रिटायर कर दिया गया हो। जी हाँ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिल ह्यूज के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का जर्सी नंबर-10 अनऑफिशियल तौर पर रिटायर कर दिया है।
इस भारतीय बल्लेबाज ने एक महीने में बना दिए 1000 रन
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का जर्सी नंबर-10 के रिटायर होने के बाद अब इस नंबर की जर्सी भविष्य में कोई खिलाड़ी पहनकर नहीं खेल सकेगा। दरअसल, सचिन के बाद इस जर्सी को इसी साल अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर पहनकर मैदान पर उतरे थे जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। खेलप्रमियों ने उनपर ट्वीट के माध्यम से उनपर सचिन बनने की कोशिश करने के आरोप भी लगाया गया। इसके बाद BCCI ने भविष्य में किसी तरह के विवाद से बचने के लिए यह फैसला लिया है। इस फैसले के बाद कोई भी खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 नंबर की जर्सी पहनकर नहीं खेल सकेगा। हालांकि, इंडिया ए या फिर किसी घरेलू मैच में खिलाड़ियों को 10 नंबर की जर्सी पहनने की छूट दी गई है। अब ये बीसीसीआई की तरफ से सचिन को दिए गए सम्मान का प्रतिक रहेगा।
बता दें कि, सचिन तेंदुलकर ने इस जर्सी नंबर के साथ मार्च 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। इस मैच के बाद उन्होंने सन्यास ले लिया था।
धोनी ने श्रीनगर के दिल्ली पब्लिक स्कूल का किया दौरा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zzasF8
Comments
Post a Comment