बीजेपी नेता ने भंसाली और दीपिका का सर काटने पर रखा 10 करोड़ का इनाम - Khabar NonStop
चंडीगढ़। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती का विवाद सुलझता नजर नहीं आ रहा है। केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने भी इस फिल्म पर कई सवाल खड़े किये हैं। भारी विरोध और हंगामे के बाद इस फिल्म की रिलीज डेट भी टाल दी गयी है। लेकिन अभी भी इस विवाद में ठहराव नजर नहीं आ रहा। सत्ताधारी दल बीजेपी के नेता भी इस विवाद में कूद पड़े हैं। हरियाणा बीजेपी के मुख्य मीडिया कोऑर्डिनेटर ने इस फिल्म के डायरेक्टर और नायिका का धमकी दी है।
सेंसर बोर्ड भी हुआ पद्मावती के निर्माताओं से नाराज, प्रसून जोशी ने कहा ये…
दिया ये बड़ा बयान
Want to congratulate Meerut youth for announcing Rs 5 crore bounty for beheading Deepika, Bhansali. We will reward the ones beheading them, with Rs 10 crore, and also take care of their family's needs: Suraj Pal Amu, Haryana's BJP Chief Media Coordinator http://pic.twitter.com/IKPL9Di5Fm
— ANI (@ANI) November 19, 2017
न्यूज़ एजेंसी ANI से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा बीजेपी के नेता सूरज पाल अम्मू ने धमकी भरा बयान देते हुए कहा कि हम दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली का सर काटने वाले को 10 करोड़ रुपये का इनाम देंगे। अम्मू ने यह भी कहा कि उस युवक के परिवार की देखरेख भी हम करेंगे। हाल ही में ऐसे ही एक और बयान सामने आया था। मेरठ के एक सख्स ने भी दीपिका का सर काटने वाले को 5 करोड़ रुपये देने की बात कही थी। अम्मू ने उस सख्स के बयान की तारीफ भी की। अभिनेता रणबीर सिंह को धमकी देते हुए अम्मू ने कहा, “अगर तुमने अपने शब्द वापस नहीं लिए तो तेरी टांगों को तोड़कर तेरे हाथ में रख देंगे।”
पद्मावती की अभिनेत्री को दी नाक काटने की धमकी..
जरुरत पड़ने पर छोड़ देंगे बीजेपी
हरियाणा बीजेपी के मुख्य मीडिया कोऑर्डिनेटर सूरज पाल अम्मू ने कहा, “मैं मेरठ के उस युवक को बधाई देना चाहता हूं जिसने दीपिका, भंसाली का सिर काटने वाले को 5 करोड़ रुपये देने की बात कही थी। हम दोनों में से किसी का सिर काटने वाले को 10 करोडं देंगे और उसके परिवार की जरूरतें पूरी करेंगे।” अम्मू ने अपने बयान में आगे बोलते हुए ये भी कहा कि अगर जरुरत पड़ी तो हम बीजेपी से त्यागपत्र भी दे देगे। लेकिन हर हाल में इस फिल्म को बंद करवाकर मानेंगे। उन्होनें कहा हमारा संगठन किसी भी कीमत पर इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देगा।
पद्मावती’ का ट्रेलर दिखाए जाने पर करणी सेना ने मॉल में की तोड़-फोड़
यहाँ भी हुई इनाम की घोषण
पद्मावती फिल्म को लेकर उत्तर प्रदेश के बरेली में भी प्रदर्शन किया गया। यहाँ पर दीपिका पादुकोण और निर्देशक संजय लीला भंसाली के 150 पुतलों जला कर विरोध प्रदर्शन किया गया। यहाँ पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के यूथ विंग ने दीपिका पादुकोण को ‘जिन्दा अग्नि कुंड में जलाने’ पर 1 करोड़ रुपये का इनाम रखा है।
कितनी भी कोशिश कर लो पद्मावती तो रिलीज होकर रहेगी: सुधीर मिश्रा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jFCXhs
Comments
Post a Comment