sss

; //]]>

पश्चिम रेलवे को हर महीने हो रहा है 10 करोड़ का नुकसान - Khabar NonStop

indian-railways

अहमदाबाद-मोदी सरकार जहां मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलाने की योजना पर काम कर रही है। वहीं, आरटीआई के आवेदन के जरिये यह सामने आया है कि इस क्षेत्र में पश्चिम रेलवे को भारी नुकसान हो रहा है।

अब दिल्ली रेलवे का हर साल बचेगा 421.4 लाख रूपया, जाने कैसे

दरअसल, इस क्षेत्र की ट्रेनों में 40 फीसदी सीटें खाली रहती हैं जिससे पश्चिम रेलवे को इस क्षेत्र में पिछले तीन महीनों में 30 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस आंकड़े से साफ़ है की रेलवे को हर महीने 10 करोड़ का नुकसान हो रहा है। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा कि, “भारत सरकार अतिउत्साह में बुलेट ट्रेन परियोजना पर एक लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च करने जा रही है, लेकिन उसने अपना होमवर्क ठीक से नहीं किया है।” वहीं, भारतीय रेलवे ने भी स्वीकार किया है कि, इस क्षेत्र में उसकी कोई नई ट्रेन चलाने की योजना नहीं है, क्योंकि यह पहले ही घाटे में है। पश्चिम रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक मनजीत सिंह ने आरटीआई द्वारा किये गए सवाल के जवाब में मुंबई-अहमदाबाद-मुंबई मार्ग की सभी प्रमुख ट्रेनों की सीटों की जानकारी दी है। जिसमें बताया गया है कि, इस क्षेत्र की सबसे लोकप्रिय ट्रेन 12009 शताब्दी एक्सप्रेस की मुंबई-अहमदाबाद मार्ग की क्षमता 72,696 सीटों की है, जिसमें से जुलाई-सिंतबर के दौरान केवल 36,117 सीटें ही भरी गईं, जबकि इसी ट्रेन की अहमदाबाद-मुंबई मार्ग पर कुल 67,392 सीटों में से केवल 22,982 सीटों की ही बुकिंग हुई। यह ट्रेन कभी सभी सीजन में भरी हुई होती थी, लेकिन अब यह घाटे में चल रही है। ऐसे में केंद्र और गुजरात सरकार को बुलेट ट्रेन जैसे महंगे विकल्प की समीक्षा करनी चाहिए और रेलवे को हो रहे नुकसान को कैसे सुव्यवस्थित किया जाये इस्पे भी विचार करना चाहिए।

एक नवंबर से भारतीय रेलवे में होने जा रहा ये बड़ा बदलाव



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A7ci0Y

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop