sss

; //]]>

राजस्थान: लोगों को गोतस्करी के शक में पीटा, 1 आरोपी गिरफ्तार - Khabar NonStop

download

अलवर। एक बार फिर कथित गोरक्षकों ने एक युवक की हत्या कर दी। ये मामला राजस्थान के अलवर जिले का हैं।सोमवार को पुलिस ने इस मामले में  एक आरोपी को हिरासत में लिया है। आपको बता दें कि खबरों के अनुसार, शनिवार रात गोतस्करी के शक में भीड़ ने मवेशी ले जा रहे दो लोगों को बुरी तरह पीटा। उनमें से एक की मौत हो गई। उसका नाम उमर मोहम्मद बताया जा रहा है। उसका साथी ताहिर गंभीर रूप से घायल है।

नाबालिग है आरोपी 

आपको बता दें कि आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। उसकी उम्र 16 साल है। बाल अपचारी अपराध की धाराओं के तहत उसे गिरफ्तार किया गया है। इस अपराध में उसके साथ 6 अन्य लोग भी शामिल थे। पुलिस दावा कर कही है कि यह दल गोरक्षा के नाम पर लोगों के साथ लूटपाट भी करता है। पुलिस अन्य आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।राजस्थान के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि, सभी शहरों में होने वाली हर घटना को रोकने के लिए हमारे पास पर्याप्त लोग नहीं हैं। पुलिस मामले की जांच में लगी है। जल्द ही दोषिषों को भी पकड़ लिया जाएगा।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि यह वारदात शनिवार देर रात हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर हुई है। उमर और ताहिर पिकअप ट्रक से हरियाणा के मेवात से गायें लेकर भरतपुर जा रहे थे। भीड़ ने रास्ते में उन्हें रोक लिया और बुरी तरह पीट दिया। जिससे उमर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी ताहिर अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल पहुंचे मेव समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया है कि उमर को गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। सूत्रों के अनुसार, ताहिर को भी गोली मारी गई है। गोविंदगढ़ थाने में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अलवर के एसपी राहुल प्रकाश ने कहा है कि, ‘मामला साफ तौर पर गोतस्करी का लग रहा है और हमने इस मामले में केस भी दर्ज कर लिया है।’ वहीं मृतक उमर के रिश्तेदार ने पुलिस के आरोपों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि मुझे नहीं पता कि उमर को किसने मारा लेकिन वह गायों का स्मग्लर नहीं था। उसके पास तीन गायें थीं। हमे उसके लिए न्याय चाहिए। उसे बेरहमी से मारा गया है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AA6SLa

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop