07 नवंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन
ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य तुला राशि में रहेगा और चंद्रमा वृष राशि को त्यागकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, इन दोनों को आज मृगशिरा नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके जीवन में क्या उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आइए डालते हैं आज के राशिफल पर एक नजर…
मेष
मेष राशि के जातकों के धार्मिक विश्वास में कमी आएगी, मानसिक असंतोष रहेगा।
वृष
वृष राशि के जातकों को आज शुभचिंतकों से सलाह प्राप्त होगी, व्यवसाय में सफलता मिलेगी।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को खरीद-फरोख्त में विशेष लाभ होगा, सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने का प्रयास करेंगे।
कर्क
आज आपका पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा, आपको लव प्रपोजल भी मिल सकते हैं।
सिंह
सिंह राशि के जातकों का आज कला व संस्कृति के प्रति रुझान बढ़ेगा, लेकिन आज आप अपने आप को अशांत महसूस करेंगे।
कन्या
कन्या राशि के जातक अगर आज किसी व्यवसायिक यात्रा पर जा रहे हैं तो ये यात्रा लाभप्रद रहेगी।
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए विशेष लाभ प्राप्ति के योग हैं, मित्रों से उपहार मिलेगा। शाम को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा, अपने आप को उदास महसूस करेंगे, वहीं आज लाभ प्राप्ति की संभावना बनेगी।
धनु
धनु राशि के जातक जीवन की अनुकूल व प्रतिकूल घटनाओं का आत्मनिरीक्षण करेंगे। महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसले लेंगे।
मकर
मकर राशि के जातक आज अपने भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे। कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलेगी, पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों का आज अपने दोस्तों से झगड़ा हो सकता है। अज्ञात स्थान पर भटक सकते हैं, अनजान लोगों से दूर रहें।
मीन राशि :-
मीन राशि के जातकों को वित्तिय सौदों के अच्छे परिणाम मिलेंगे, यात्रा के योग बन रहे हैं। मन धार्मिक कार्यों में लगेगा।
नोट : आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।
Source: Google
The post 07 नवंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2y8OVT9
Comments
Post a Comment