02 नवंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरवार का दिन
ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य तुला राशि में रहेगा और चंद्रमा मीन राशि में रहेगा, इन दोनों को आज उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके जीवन में क्या उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आइए डालते हैं आज के राशिफल पर एक नजर…
मेष
मेष राशि के जातक आज कोई महत्वपूर्ण कार्य न करें, सही समय का इंतजार करने में ही फायदा है।
वृष
वृष राशि के जातक अगर कहीं धन व्यय करना चाहते हैं तो इसके लिए समय शुभ है, धन निवेश से लाभ होगा।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा, नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के अटके काम आज बन सकते हैं, प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी।
सिंह
सिंह राशि के जातक आज अगर किसी ऑफीशियल टूर पर जाते हैं तो इससे आपको लाभ प्राप्त होगा।
कन्या
कन्या राशि के जातक चापलूसों से सावधान रहें, व्यापार-व्यवसाय में सोच-समझकर निर्णय लें।
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे, किसी कानूनी विवाद में भी फंस सकते हैं।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातक किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने से खुश रहेंगे, पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा।
धनु
धनु राशि के जातक आज लेन-देन के मामले को लेकर परेशान रह सकते हैं, परिवार के सदस्यों से झगड़ा करने से बचें।
मकर
मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, साथ ही सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी।
कुंभ
कुंभ राशि के जातक आज आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें, जोखिम लेने से हानि होने की संभावना है।
मीन राशि :-
मीन राशि के जातकों को आज व्यापार-व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं, काम बनने से उत्साहित नजर आएंगे।
नोट : आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।
Source: Google
The post 02 नवंबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरवार का दिन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2gTU0rl
Comments
Post a Comment