जिलाधिकारी डॉ0 रोशन जैकब की अध्यक्षता में आयोजित बैठक - Khabar NonStop
बुलन्दशहर। नगर मुख्यालय पर ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को कम करने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी डॉ0 रोशन जैकब की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग बुलन्दशहर विकास प्राधिकरण एवं लो0नि0वि0 के अधिकारियों से चर्चा करते हुए उन्होंने शहर के बाहर रिंग रोड निर्माण किये जाने के प्रस्ताव बनाने के आदेश मास्टर प्लान को मद्देनजर रखते हुए प्राधिकरण को दिये।
नगर निकाय चुनाव की गतिविधयां तेज,धारा 144 लागू
जिलाधिकारी ने बताया
जिलाधिकारी ने बताया कि नगर बुलन्दशहर मुख्यालय पर ट्रेफिक का भारी दबाव होने के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है और पूरे नगर में जाम की स्थिति बनी रहती है। बाहर का ट्रैफिक दूसरे नगर के जाने के लिए नगर में अन्दर प्रवेश करने से नागरिकों को अत्यन्त असुविधा का सामना करना पड़ता है। बाहरी ट्रेफिक को रोकने के लिए नगर के बाहर रिंग रोड का निर्माण किया जाना अत्यन्त आवश्यक है।
बैठक में यह प्रस्ताव
बैठक में यह प्रस्ताव दिया गया कि सिकन्द्राबाद रोड पर अडौली से आगे मेरठ रोड से कमालपुर आबादी से बाहर होते हुए स्याना रोड इमलिया, हजरतपुर, अनूपशहर रोड नया गांव, मामन चूंगी से होते हुए वलीपुरा के सामने एनएच-91 से जोड़ते हुए रिंग रोड का निर्माण किये जाने से नगर के नागरिकों को सुविधा उपलब्ध होगी। विचार-विमर्श के उपरान्त जिलाधिकारी ने प्राधिकरण के नगर नियोजक एवं सचिव को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। यह रिंग रोड लगभग 30 किमी0 की लम्बाई में प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने लो0नि0वि0 को इस रिंग रोड के प्रस्ताव पर स्थलीय निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
मथुरा: मेयर पद के लिए हुआ नामांकन
सड़क दुर्घनाओं को रोकने का निर्देश
जनपद में सड़कों पर दुर्घटनाओं को रोकने की दृष्टि से दुर्घटना क्षेत्रों में ब्लैक स्पॉट चिन्हित करते हुए सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग बिलसूरी में अण्डरपास, सर्विस रोड एवं नाले का निर्माण 10 दिन के अन्दर तैयार करने के निर्देश एनएचएआई के अधिकारियों को दिये। लो0नि0वि0 द्वारा चिन्हित किये गये दुर्घटना स्थलों पर ऐसी व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये जिससे वाहन दुर्घटनाओं को रोका जा सके। राष्ट्रीय राजमार्ग 91 अलीगढ़ रोड, बगरई चैराहे पर अधिकतर दुर्घटनायें होती है को ब्लैक स्पाॅट घोषित करते हुए सड़क की मरम्मत, गडढों को भरना एवं डिवाइडर की क्राॅसिंग पर संकेतक लगाने के निर्देश लो0नि0वि0 को दिये।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zDDoPZ
Comments
Post a Comment