Xiaomi के सर्विस सेंटर पर नहीं लगना होगा लाइन - Khabar NonStop
चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने भारतीय यूजर्स के लिए ई-टोकन सिस्टम लॉन्च किया है। यह देश भर के सभी सर्विस सेंटर्स के लिए लागू होगा। कंपनी के अनुसार Xiaomi आफ्टर सेल सर्विस पर अधिक ध्यान दे रही है। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंस और इंडिया हेड मनु कुमार जैन के अनुसार आज आफ्टर सेल सर्विस सपोर्ट में एक नया अध्याय जोड़ा जा रहा है।
Samsung ने भारत में लॉन्च किया Galaxy J2 2017, जानें खासियत
इसके तहत फोन रिपेयर कराने के लिए टोकन लेने के लिए आपको सर्विस सेंटर जा कर लंबी कतार में नहीं खड़ा होना होगा। अब आप ई-टोकन के द्वारा घर बैठे ही पता कर सकते हैं कि कितने लोग लाइन में हैं। इसके द्वारा आप अपने नजदीकी सर्विस सेंटर में अप्वाइंटमेंट भी बुक कर सकते हैं। मनु कुमार ने कहा कि यह ऑप्शन यूजर्स को पसंद आएगा और यह शाओमी इंडिया के लिए जरूरी भी है।
यह कंपनी दे रही हर दिन 30 जीबी डेटा, जानें प्लान
गौरतलब है कि भारत में स्मार्टफोन कंपनियों के साथ सर्विसिंग की बड़ी समस्या है। सेल के बाद की सर्विस के लिए ग्राहक सर्विस सेंटर्स पर परेशान रहते हैं और कई बार कस्टमर्स हमसे शिकायत करते हैं कि कंपनियों की सर्विस के बारे में लिखें।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yqVX6U
Comments
Post a Comment