sss

; //]]>

Xiaomi का नया फीचर, बिना क्रेडिट कार्ड मिलेगा EMI का लाभ - Khabar NonStop

xiaomi

Xioami ने भारतीय ग्राहकों के लिए दिवाली के मौके पर कार्डलेस EMI सर्विस को लॉन्च किया है। जिसके जरिए ग्राहक बिना क्रेडिट कार्ड के ही अपने पसंदीदा Mi प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं। इसकी जानकारी Xiaomi इंडिया के आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। इसके अलावा यह जानकारी कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन के फेसबुक में भी साझा किया गया है।

Oppo ने लॉन्च किया अपने हिट फोन का नया वेरिएंट, जानें कीमत

मनु कुमार ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि भारत में भी क्रेडिट कार्ड की उपलब्धता 5 फीसदी से भी कम है इसलिए हमने 95 फीसदी बचे ग्राहकों के लिए एक नया फीचर लाया है जिसके जरिए ग्राहक EMI का लाभ बिना क्रेडिट कार्ड के ही उठा पाएंगे। इसके लिए ग्राहकों को केवल अपने आधार कार्ड की जानकारी देनी होगी। हालांकि कार्डलेस क्रेडिट कार्ड का फायदा केवल Mi.com से खरीदारी के दौरान ही उठा सकेंगे। कंपनी ने फीचर को उपलब्ध कराने के लिए जेस्टमनी से साझेदारी की है।

Xolo ने लॉन्च किए तीन नए बजट स्मार्टफोन, जानें खासियत और कीमत

इसके लिए वेबसाइट पर अप्लाई नाउ पर क्लिक करें जिसके बाद आपको कुछ निजी जानकारियों के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड की जानकारियां देनी होंगी। नेटबैंकिंग के जरिए अपने इनकम को वेरिफाई करना होगा। इसके बाद रीपेमेंट के लिए क्रेडिट का सेटअप करना होगा। यहां से आपका जेस्टमनी अकाउंट तैयार हो जाएगा। एक बार अकाउंट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप अपनी इच्छा के अनुसार Mi.com से कार्डलेस क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी कर पेमेंट बाद में कर सकते हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zmv4B1

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop