World Arthritis Day: गठिया से है परेशान तो अपनाएं ये उपाय
हेल्थ डेस्क। अर्थराइटिस यानि गठिया जोड़ों का एक गंभीर रोग है। इस बीमारी में लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बीमारी में जोडों में सूजन ही नहीं आती है बल्कि इतना दर्द होता है कि सहन ही नहीं किया जा सकता। इससे हमारी सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि इस बीमारी के लक्षण बढ़ती उम्र के साथ शरीर में बढ़ते जाते हैं। पहले यह समस्या 50-55 साल की उम्र के लोगों में सुनने को मिलती थी लेकिन आजकल छोटी उम्र के लोगों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आज वर्ल्ड अर्थराइटिस डे है और इस मौके पर यह संकल्प लें कि आप खुद की सेहत का ख्याल रखेंगे। यही नहीं इस रोग को सही समय पर पहचान कर इसका जल्द ही इलाज करवाएं। गठिया से जुड़ी कुछ अहम बातों की ओर ध्यान देकर भी इससे बचाव किया जा सकता है। आइए जानते है उन उपायों के बारे में …
(1) इस चीजों से रखें परहेज :-
अगर आपको भी अपने शरीर में इसके लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। यह शुरू में शरीर में यूरिक एसीड की गड़बड़ी होने से यह धीरे-धीरे गठि़या को रूप लेना शुरू कर देता है। ऐसे में आप अपने खान-पान का खास ख्याल रखें ताकि इस परेशानी से आपको जल्द ही छूटकारा मिल सकें।
(2) न खाएं ये चीजें :-
आपको बता दें कि अगर आपको भी इस बीमारी के लक्षण दिखाई दें तब हाई प्रोटीन खाद्य पदार्थ का सेवन भूलकर भी न करें। ऐसा करने से यह परेशानी और बढ़ सकती है। इससे बचाव रखने के लिए खाने में डेयरी प्रॉडक्ट जैसे दूध,पनीर,मक्खन के अलावा मैदे से बनी चीजें,साबुत अनाज आदि का सेवन काफी कम करें।
(3) खाएं ये आहार :-
अगर आपको भी जोड़ो से सम्बंधित परेशानी है तो आप खाने में संतुलित आहार का ही सेवन करें ऐसा करने से कॉफी हद तक आपको इस परेशानी से छूटकारा मिल सकता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड से युक्त आहार जैसे अलसी के बीज, अखरोट, मछली का सेवन करें। और यही नहीं विटामिन सी से युक्त आहार सूजन और दर्द में राहत दिलाने में सहायक होते है। अगर हो सकें तो खाने में शिमला मिर्च, अमरुद,अनानास,पपीता,फ्रूट,अंडे,हल्दी,मशरूम अंकुरित अनाज का जरूर सेवन करें।
(4) योग भी है जरूरी :-
स्वस्थ रहने के लिए योग करना और खुद के लिए समय निकालना बहुत जरूरी होता है। गठिए के रोग से राहत पाने के लिए दवाइयों और खान-पान के साथ-साथ योग और एक्सरसाइज करने से भी आपको इस समस्या से जल्द ही छूटकारा मिल जाएगा। सुबह और शाम की सैर,साइकलिंग,पुश अप के साथ-साथ सूर्यानमस्कार,वीरासन,वृक्षासन,सुखासन,गौमुद्रा आदि भी इस बीमारी में काफी फायदेमंद है।
The post World Arthritis Day: गठिया से है परेशान तो अपनाएं ये उपाय appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2ymc9b3
Comments
Post a Comment