sss

; //]]>

Winter Season : रूखी त्वचा से छूटकारा पाने के लिए करें नींबू का इस्तेमाल

लाइफस्टाइल डेस्क। सर्दियों का मौसम आने वाला है ऐसे में हाथों का रूखापन और भी अधिक बढ़ जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि सर्दियों में अपने हाथों को नरम बनाएं के लिए अपनी डाइट में फल, दूध और पानी आदि का सेवन अधिक करें। और यही नहीं इसके अलावा भी आप कई प्राकृतिक उपाय अपना सकते है इससे आपकी त्वचा को कोई नुकसान भी नहीं होंगा और आप रूखी त्वचा से छूटकारा भी पा सकते है। आज हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक उपायों के बारे में बताने जा रहे है जिससे आपके हाथ हमेंशा नरम बने रहेंगे साथ ही आपकी त्वचा को कोई नुकसान भी नहीं होंगा।

(1) गाजर :-


गाजर का सेवन करना हमारी सेहत के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी लाभदायक होता है। बता दें कि गाजर का सेवन करने से आपकी त्वचा का रूखापन दूर हो जाएगा। आप इसका सेवन जूस के रूप में और सलाद के रूप में भी कर सकते है। अगर आप डैड स्किन की समस्या से परेशान है तो आप गाजर का रस शहद में मिलाकर हाथों पर लगा सकते है और यही इसका इस्तेमाल करने से त्वचा की झुर्रिया भी कम होने लगती है।

(2) पानी :-
अक्सर कई लोग सर्दियों में पानी बहुत कम पीते है ऐसा करने से शरीर में पानी की कमी होने से भी हाथों-पैरों की त्वचा में रूखापन आना शुरू हो जाता है। इसलिए इसके निवारण के लिए रोजाना दिन में भरपूर पानी पीएं। ऐसा करने से हमारी सेहत ही नहीं बल्कि इससे त्वचा में नमी बनी रहती है।
(3) नींबू :-


नींबू में विटामिन सी की प्रचूर मात्रा पायी जाती है। इसलिए यह बहुत ही अच्छा ब्यूटी प्रॉडक्ट है। आप इसका सेवन सलाद के रूप में कर सकते है। और यही नहीं इसके अलावा शहद,खीरे का रस और शहद मिलाकर भी आप इसे हाथों पर लगाएं। इससे आपके हाथों की त्वचा पर नमी बनी रहेंगी।

(4) दही :-


रूखेपन से छूटकारा पाने का यह बहुत ही आसान तरीका है। हाथों की नमी बरकरार रखने के लिए दही का पैक हाथों पर लगाएं और इसके साथ ही खाने में भी दही का सेवन करें। यह बहुत ही आसान व कारगर नुस्खा माना जाता है।

The post Winter Season : रूखी त्वचा से छूटकारा पाने के लिए करें नींबू का इस्तेमाल appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2z3Jadv

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop