sss

; //]]>

Winter Season : टाइट मोजे हो सकते है आपकी सेहत के लिए हानिकारक

हेल्थ डेस्क। आप भी यह जानते कि सर्दियां आने वाली है और इस समय मोजों का इस्तेमाल सभी करते है लेकिन अगर इनका इस्तेमाल ठीक से न हो तो ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते है। आपको बता दें कि पैरों को आराम देने और पर्सनैलिटी को ऊभारने के लिए मोजों का इस्तेमाल किया जाता है। घर से बाहर जाते समय जूतों के साथ जुराबें पहनना लोग इसे आउटफिट्स का ही एक हिस्सा मानते है। लेकिन अक्सर कई लोग पैरों से छोटे साइज के मोजे पहन लेते है जिसके कारण उनकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते है इस साधारण सी बात को नजरअंदाज करने से कौन-कौन सी परेशानियां हो सकती है ….

(1) पैरों में सूजन :-


इस बात का हमेंशा ध्यान रखें कि पैरों के मोजे और जूते आरामदायक होने चाहिए। अगर इनकी साइज छोटी हो तो ठीक तरह से चला भी नहीं जाता और यही नहीं इससे पैरों का रक्त संचार रूक जाता है और सूजन भी आ सकती है। इसके अलावा आपको पैरों में दर्द समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए भूलकर भी टाइट मोजे या जूते ना पहनें।
(2) अकड़न पैदा होना :-
अगर आप दिन में लगातार 8- 9 घंटे मोजे पहने रहते है तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जैसे- ऐसा करने से एड़ी का हिस्सा सुन्न पड़ जाता है। इसलिए 8- 9 घंटे लगातार मोजे पहनने से बचें।

(3) फंगल इंफैक्शन :-


आपको बता दें कि पैरो में टाइट मोजे पहनने से पसीना निकलता है, जिस कारण त्वचा में नमी पैदा हो जाती है। और इससे फंगल इंफैक्शन होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए हमेंशा टाइट मोजे पहनने से बचें।
(4) वेरिकोज वेन्स :-


टाइट मोजे पहनने से कई लोगों को वेरिकोज वेन्स की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए जरूरी है कि पहले से ही अपनी देखभाल करें। और भूलकर भी टाइट मोजों का इस्तेमाल न करें।

The post Winter Season : टाइट मोजे हो सकते है आपकी सेहत के लिए हानिकारक appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2yHZ9Lk

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop