Winter Season : करें इन चीजों का सेवन और बनाएं दांतों को मजबूत
हेल्थ डेस्क। हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हमारे दांत होते है और इनके बिना हम खाने का स्वाद भी नहीं ले सकते। आपको बता दें कि सफेद और मजबूत दांत अच्छे स्वास्थ्य की निशानी होते है। दांतों का सीधा असर हमारी पर्सनेलिटी पर पड़ता है। कई लोग दांतों के दर्द,कमजोर मसूड़े और समय से पहले दांतों के टूटने से काफी परेशान रहते है। जैसे उन्हें खाने-पीने में भी काफी परेशानी होती है, और यही नहीं खाना अगर सही तरीके से न चबाया जाए तो इससे पाचन क्रिया पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए नियमित रूप से दांतो की देखभाल करनी बहुत ही जरूरी होती है। ताकि हमें कई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। आइए जानते है कि हमें दांतो की देखभाल के लिए क्या करना चाहिए ?…..
(1) मूली :-
मूली का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। क्योंकि इसमें कैलेशियम की प्रचूर मात्रा पायी जाती है। कई लोग इसका सेवन सलाद और सब्जी के रूप में भी करते है। आपको बता दें इसका उपयोग खाने में ही नहीं बल्कि यह हमारे दांतो के लिए भी गुणकारी है। इसके इस्तेमाल के लिए रोजाना खाने में सलाद के रूप में मूली अच्छे तरीके से चबा कर खाएं। इससे आपके कमजोर दांतों और मसूड़ों को मजबूती मिलती है। इस समस्या से छूटकारा पाने के लिए यह बहुत ही कारगर नुस्खा माना जाता है।
(2) मेथी :-
मेथी का सेवन करना भी हमारी सेहत के लिए ही नहीं बल्कि दांतो के लिए भी लाभदायक होता है। अगर आपके दांत कमजोर है और ज्यादा ठंडा या गर्म खाने में परेशानी हो रही है तो आप पानी में मेथी दाने डालकर उबाल लें। फिर इस पानी को ठंड़ा करके इससे कुल्ला करें और पानी से मसाज करें। इससे आपको दांतो में जल्द ही आराम मिलेगा। और इस समस्या से छूटकारा पाने का यह बहुत ही आसान उपाय है।
(3) मूंगफली :-
मूंगफली का सेवन करना हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। और इसका सेवन करने से आपके दांतो को भी मजबूती मिलेंगी। इसके इस्तेमाल के लिए मूंगफली को अच्छे से चबाकर खाएं, इससे आपके दांतों को ही नहीं बल्कि मसूडों को भी मजबूती मिलेंगी।
(4) अनार :-
अनार का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। अनार का फल ही नहीं बल्कि इसके फूल भी हमारे लिए बहुत गुणकारी है। इनके इस्तेमाल के लिए फूलों को छांव में सूखाकर बारीक चूर्ण बना लें। फिर इस चूर्ण का मंजन रोजाना दांतों और मसूड़ों पर करें। इससे आपके दांतो संबंधी सभी परेशानियां जल्द ही दूर हो जाएंगी।
The post Winter Season : करें इन चीजों का सेवन और बनाएं दांतों को मजबूत appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2ytKs0s
Comments
Post a Comment