sss

; //]]>

Winter Season: अपनाएं ये आसान उपाय और खांसी को करें छूमंतर

हेल्थ डेस्क। मौसम में बदलाव होने के कारण खांसी होना एक आम समस्या है। लोग कई बार खांसी से इतने परेशान हो जाते है कि वे कई दवाइयों का सेवन करते है लेकिन फिर भी उनको खांसी में आराम नहीं मिलता। लेकिन अगर आपके खांसी की समस्या 2 हफ्तों तक लगातार बनी रहे तो ऐसे में आपके लिए काफी बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। इसलिए इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। खांसी होने पर अगर आप दवाइयों का सेवन करते है तो ये आपके लिए हानिकारक हो सकती है इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे है जिनको अपनाकर आप इस समस्या से छूटकारा पा सकते है। और ये वे नुस्खें है जिनका इस्तेमाल हमारे बुजुर्ग भी सदियों से करते आ रहे है। आइए जानते है उन नुस्खों के बारे में ….

(1) घी और काली मिर्च :-

काली मिर्च का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। अगर आप खांसी की समस्या से परेशान है तो आप घी और काली मिर्च का इस्तेमाल कर सकते है। इसके इस्तेमाल के लिए आप गाय के दूध से बना घी और उसमें काली मिर्च डालकर हल्की आंच पर गर्म करें। फिर इसमें पीसी हुई मिश्री मिलाएं और उसमें से काली मिर्च निकालकर खा लें। इस खुराक को 2-3 दिन लगातार खाने से आपको खांसी में जल्द ही आराम मिलेगा।

(2) सेंधा नमक :-

सेंधा नमक का इस्तेमाल खाने में ही नहीं बल्कि खांसी को दूर करने में भी किया जाता है। इसके इस्तेमाल के लिए सेंधा नमक की डली को आंच पर अच्छे से गर्म कर लें। और फिर जब नमक की ये डली लाल हो जाए तो आधा कप पानी में डालकर बाहर निकाल लें। फिर सोने से पहले उस पानी का सेवन करें ऐसा करने से आपको खांसी में जल्द ही आराम मिलेगा।

(3) सोंठ और दूध :-


अगर आप भी खांसी की समस्या से जल्द छूटकारा पाना चाहते है तो सोंठ को दूध में डालकर उबाल लें और फिर शाम को सोते समय इस दूध को पीएं। इसका कुछ दिनों तक लगातार सेवन करें। इससे आपकी खांसी जड़ से खत्म हो जाएगी। खांसी को दूर भगाने का यह बहुत ही कारगर नुस्खा है।

(4) शहद और किशमिश :-
शहद और किशमिश का इस्तेमाल कई कामों में किया जाता है। लेकिन शहद और किशमिश में मिनक्के को मिलाकर खाने से भी खांसी में काफी आराम मिलता है। खांसी से छूटकारा पाने का यह बहुत ही आसान व कारगर नुस्खा माना जाता है।

(5) शहद और त्रिफला :-


शहद और त्रिफला का सेवन भी खांसी से छूटकारा पाने में कारगर है। इसके इस्तेमाल के लिए शहद में त्रिफला मिलाएं और इसका सेवन लगातार 2 दिनों तक करें। इससे आपको खांसी से जल्द ही छूटकारा मिल जाएगा।

The post Winter Season: अपनाएं ये आसान उपाय और खांसी को करें छूमंतर appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zcvJUJ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop