WhatsApp का रिकॉल फीचर आ गया, जानें कैसे करता है काम - Khabar NonStop
WhatsApp यूजर्स के लिए वह फीचर आ गया है जिसका वह काफी समय से इंतजार कर रहे थे। व्हाट्सऐप भी लगातार इसकी टेस्टटिंग कर रहा था। WaBetaInfo के अनुसार व्हाट्सऐप ने रिकॉल फीचर एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज फोन यूजर्स के लिए जारी कर दिया है।
अब आप जान सकेंगे WhatsApp यूजर की लाइव लोकेशन, नया फीचर लांच
रिकॉल फीचर के तहत आप भेजे हुए मैसेज को वापस ले सकते हैं। इसका मतलब है कि अगर आप गलती से कोई मैसेज कर दिया है तो आप इसे वापस ले सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फीचर सभी यूजर्स को मिलने में अभी थोड़ा वक्त लग सकता है। यह फीचर तब काम करेगा जब मैसेज भेजने और रिसीव करने वाले यूजर के पास अपडेट वर्जन होगा। हालांकि यह केवल टेक्सट मैसेज को रिकॉल करने में ही नहीं बल्की इमेज, वॉयस मैसेज, स्टीकर्स और कॉन्टेक्ट मैसेज को वापस लेने में मदद करेगा।
अब Motorola के फोन में हुआ बलास्ट
इसमें ब्रॉडकास्ट लिस्ट के जरिए भेजे गए मैसेज को रिकॉल नहीं कर सकते हैं और 7 मिनट से ज्यादा हो गया हो तो आप मैसेज रिकॉल नहीं कर सकते हैं। अगर आपके पास ये अपडेट अभी तक नहीं आया है तो ऐप को प्ले या ऐप स्टोर से अपडेट कर लें अगर चाहें तो इसे रिमूव करके फिर से इंस्टॉल भी कर सकते हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yPNIUi
Comments
Post a Comment