WhatsApp ग्रुप के लिए जल्द आएगा यह फीचर.. - Khabar NonStop
WhatsApp एक चैंटिंग ऐप के रूप में जाना जाता था लेकिन अब यह केवल चैटिंग ऐप नहीं है बल्कि धीरे-धीरे इस ऐप में कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग की सुविधा शुरू की गई। अब कॉलिंग के बाद ग्रुप कॉलिंग लाने की तैयारी हो रही है। यह वैसा ही होगा जैसे स्काइप पर किया जाता है।
WhatsApp ग्रुप एडमिन फीचर में होगा यह बदलाव
खबरों के अनुसार व्हाट्सऐप का अगला बड़ा फीचर ग्रुप कॉलिंग होगा। इसकी टेस्टिंग शुरू की जा चुकी है। WABeta Info के मुताबिक WhatsApp V2.17.70 बीटा वर्जन जिसे iPhone के लिए तैयार किया गया है इसमें ग्रुप कॉलिंग का कोड दिया गया है। बताया गया है कि यह पहले सिर्फ आंतरिक था लेकिन अब यह साफ हो चुका है कि व्हाट्सऐप में ग्रुप कॉलिंग की सुविधा मिलेगा।
एंड्रॉयड ऐप्स की सिक्योरिटी के लिए Google ने शुरू यह प्रोग्राम
इसके अलावा एक और बड़ा फीचर व्हाट्सऐप में आने वाला है यह फीचर मैसेज को वापस लेने का है यानी रिकॉल भेजे गए मैसेज को कुछ सेकेंड्स में वापस लेने के ऑप्शन मिलेगा। ऐसा उम्मीद किया जा रहा है कि व्हाट्सऐप अपने इस दोनों फीचर को एस साथ दे सकती है। इन सब के अलावा कुछ नए फीचर्स भी हैं। इसमे कम ऐप साइज और नंबर बदलने पर दोस्तों को नोटिफिकेशन जाने वाला फीचर दिया गया है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2y0Xsvg
Comments
Post a Comment