UPPCL के चेयरमैन PVVNL अधिकारियों की ली बैठक - Khabar NonStop
मेरठ। यूपीपीपीसीएल के चेयरमैन आलोक कुमार बुधवार सुबह मेरठ पहुंच गए, यहां उन्होंने पीवीवीएनएल के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बता दें कि इस दौरान उन्होंने अलग अलग चरणों में कार्यो की समीक्षा की। पहले चरण में 33 केवी और 11 केवी के कार्यों की समीक्षा और आने वाले गर्मी के मौसम में कैसे भरपूर बिजली दी जाए और उसको लेकर क्या तैयारी है इसकी समीक्षा की गई।
कृष्णा वॉच कंपनी के गोदाम में आग लगने से लगा भीषण जाम
14 जिलों के अधिकारी रहे मौजूद
वहीं दूसरे चरण में सौभाग्य योजना, 100 या 100 से अधिक आबादी वाले मजरों में विद्युतीकरण और प्राइवेट ट्यूब्वैल के कनेक्शन को शामिल किया गया। जबकि तीसरे चरण में कामर्शियल कनेक्शन पर चर्चा हुई और इसकी प्रगति रिपोर्ट का भी आंकलन किया गया। पीवीएनएल के एमडीए अभिषेक प्रकाश और पीवीवीएनएल के 14 जिलों के अधिकारी शामिल रहे।
पीलीभीतः पुलिस चौकी के नजदीक हुई लाखों की चोरी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yLOM9r
Comments
Post a Comment