जेटली से मुलाकात के बाद मुकुल रॉय ने TMC से दिया इस्तीफा - Khabar NonStop
नई दिल्ली। TMC के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय को पार्टी विरोधी गतिविधि के चलते ममता बनर्जी ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। पार्टी से निलंबित किए जाने के बाद मुकुल रॉय लगातार बीजेपी नेता के संपर्क में रहे। दो दिन पहले बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात के बाद आज मुकुल रॉय ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी की तरफ से राज्यसभा पद से भी इस्तीफा दे दिया है। मुकुल रॉय ने आज उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात कर इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा सौंपने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
इस शख्स ने राजनीति से तब लिया था संन्यास जब थे सियासत के चरम पर
मेरे बारे में ऐसा होगा कभी नहीं सोचा था- रॉय
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि वे भारी मन से पार्टी को छोड़ रहे हैं। रॉय ने कहा कि 17 दिसंबर 1997 को तृणमूल कांग्रेस के स्थापना पत्र के दिए गए आवेदन में मैं पहला आदमी था जिसका साइन है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे साथ ऐसा व्यवहार होगा।
विरोध के बाद घट सकता है दिल्ली मेट्रो का किराया
TMC और ममता बनर्जी की बढ़ा सकते हैं मुश्किलें
TMC के तमाम नेता नहीं चाहते थे कि मुकुल रॉय पार्टी छोड़कर जाएं। दरअसल मुकुल रॉय पार्टी और ममता बनर्जी के कई राज जानते हैं जिसका खुलासा होने पर पार्टी और ममता बनर्जी की स्थिति कमजोर हो सकती है। पार्टी से निलंबन के बाद मुकुल रॉय लगातार बीजेपी नेता के संपर्क में रहे। ऐसे में अगर वे बीजेपी का दामन थाम लेते हैं तो ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस बात की पूरी संभावना है कि मुकुल रॉय बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। क्योंकि उन्होंने पिछले दिनों अरुण जेटली और कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की थी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i3Roez
Comments
Post a Comment